18 घंटे दलदल में फंसकर भी जिंदा निकल आया लकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो दलदल कई इंसानों को कुछ ही घंटों में निगलकर मार डालता है। एक माह के कुत्ते का बच्चा करीब 18 घंटे तक इसमें फंसने के बाद जीवित बचा लिया गया।
कुत्ते का लकी वन नाम सचमुच ही लकी साबित हुआ। लोगों के लिए यह भी हैरानी है कि कुत्ते को इस पूरी घटना में कोई भी चोट नहीं आई है और न ही उसके स्वास्थ्य पर किसी भी प्रकार का बुरा असर पड़ा।
लकी गांव में ही रहने वाले एक परिवार का कुत्ता था और उस समय दलदल की चपेट में आया जब यहां पर ग्लेशियरों के गिरने से भूस्खलन हुआ।
ग्लेश्यिर टूटने से बना दलदल
मामला अमेरिका के गोटेमाला क्षेत्र का है। यहां पर एक माह का लकी वन उस समय इस दलदल की चपेट में आ गया जब क्षेत्र में पहाड़ियों से ग्लेशियर खिसक गए।
गोटेमाला स्थित जोया ग्रांडे गांव के घरों पर ग्लेशियर कहर बनकर टूट पड़े। पानी मिट्टी से ज्यादातर जगहों पर दलदल बन गया। बचाव दल जब इस दलदल में जीवित
लोगों की तलाश में जुटा था, उसी समय उपकरण के जरिये उन्हें मिट्टी में किसी के होने के सिग्नल मिले।
बचाव दल ने यह सोचकर खुदाई करना शुरू किया कि इसमें कोई जीवित शख्स दबा है। मगर कई घंटों खुदाई के बाद उन्हें इसमें कुत्ते का छोटा सा बच्चा मिला।
पांच लोगों की जान ली
गोटेमाला क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से बने दलदल में करीब पांच स्थानीय लोगों को जान गंवानी पड़ी। मृतकों को निकालने में भी बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
डेली मेल के अनुसार ज्यादातर लोगों के मौत का कारण गहरी चोटें और दम घुटना रहा। मगर लकी वन को 18 घंटे तक दलदल में फंसने के बावजूद न ही कोई चोटें आई है और न ही ऐसा कोई विपरीत असर हुआ जिससे उसकी जान को खतरा है।
लोग इसे कुत्ते की किस्मत और भगवान का करिश्मा मान रहे हैं। बताते चलें कि गोटेमाला में मई से नवंबर तक भारी बरसात होती है।
इसी कारण पूरे क्षेत्र में ग्लेशियरों के गिरने की घटनाएं होती रहती है। हर वर्ष बरसात में यहां के लोगों को इस कारण भारी तबाही झेलनी होती है।