पानी के बाहर निकलकर भी छह दिनों तक जिंदा रहती है ये मछली!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों गए वो दिन जब मछली केवल जल की रानी कहलाती थी। ऐसा हम इसलिए कह रहें हैं क्योंकि द इंडिपेंडेंट में छपी एक खबर के मुताबिक हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसी मछली पाई गई है जो पानी से बाहर निकलकर जमीन पर छह दिनों तक के लिए जिंदा रह सकती है।
इस मछली की खोज से जेम्स कुक युनिवर्सिटी के रिसर्चर चिंता में हैं। वो कहते हैं कि ये मछली काफी जमीन के जीवों के लिए बड़ा खतरा है।
इस मछली को पापुआ गिनी के मूल का बताया जा रहा है। हालांकि ये उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में पाई गई है।
हैं फेफड़े और गिल्स
अगर आप मछली के अंदरूनी शरीर के बारे में जानते होंगे तो आपको पता होगा कि उनके गिल्स ही होते हैं। इसी से वो सांस लेते हैं और पानी के बुलबुलों को अंदर-बाहर कर पाते हैं।
पर जमीन पर छह दिनों तक जिंदा रह सकने वाली से मछली के गिल्स तो हैं ही साथ ही फेफड़े भी हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि वो चिड़िया को भी खा सकती है।
उन्हें ये भी डर है कि वो कई जानवरों को खा सकती है। इस वजह से पानी के अंदर तो उसका राज होगा ही, पानी के बाहर भी उससे जानवरों को खतरा होता है। इससे इकोसिस्टम का चक्र बिगड़ने की बात भी कही गई है।