{"_id":"59c603ad4f1c1b8e688b5f0d","slug":"elephant-eats-betel-leaf-paan-everyday-at-sagar-in-madhya-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हर दिन खुद दुकान जाकर पान खाता है यह हाथी, देखें वीडियो","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
हर दिन खुद दुकान जाकर पान खाता है यह हाथी, देखें वीडियो
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
पिछले 12 सालों से इस हाथी को लगी है पान खाने की लत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक हाथी ऐसा है जो सिर्फ गन्ना या केला ही नहीं, पान भी बड़े चाव से खाता है। इसे पान का शौक इस कदर है कि जब यह किसी पान की दुकान से गुजरता है रुक जाता है और जबतक पनवाड़ी इसका मुंह मीठा न करा दे वहां से यह जाता नहीं। शहर की कुछ दुकानें इसकी टॉप लिस्ट में शामिल हैं। इन दुकानों पर हाथी के लिए स्पेशल पान तैयार रखी जाती है।
विज्ञापन
हाथी के शौक हैं नवाबी
हाथी के शौक हैं नवाबी
- फोटो : ANI
इस गज को पान खाने की लत कब और कैसे लगी इसकी किसी को खबर नहीं लेकिन महावत जमीन खान ने बताया कि यह पिछले 12 सालों से पान का लुत्फ उठाता आ रहा है। बहरहाल, यहां के लोगों के लिए हाथी का यूं बाजार में आना और पान खाने वाला नजारा आम बात है। हालांकि, जो पहली बार आता है उसके लिए यह बड़ा ही रोमांचक अनुभव होता है। बाजार के पनवाड़ी भी पान खिलाने के बाद हाथी की सूंड़ छूकर उसे प्रणाम करते हैं और हाथी उन्हें सूंड़ उठाकर आशीर्वाद भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी तैयार रखता है स्पेशल पान
यहां के लोग बताते हैं यह हाथी सिर्फ एक दुकान पर ही पान खाकर नहीं रुकता। वह कई दुकानों के चक्कर लगाता है और कम से कम तीन-चार पान खाकर ही लौटता है। वहीं बाकी के दुकान वाले भी महावत को हाथी के लिए फल और पैसे देते हैं।
देखें पान के शौकीन इस हाथी का दिलचस्प वीडियो
देखें पान के शौकीन इस हाथी का दिलचस्प वीडियो