फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazing Animals ›   cow's dna solved ownership rights case

गाय के DNA टेस्ट से पता चला असली मालिक का

Thu, 28 Aug 2014 12:13 PM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
cow's dna solved ownership rights case

आपने जमीन के मालिकाना हक को लेकर तो कई केसेज सुने होंगे। लेकिन, एक जानवर से जुड़ा ऐसा केस आपने यकीनन इससे पहले नहीं सुना होगा।

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक केरला के कोलम में पिछले दो सालों से चल रहे एक गाय के मालिकाना हक को लेकर दो औरतों में चल रहा विवाद खत्म हुआ।

लेकिन, आपको हैरत होगी जानकर कि कोर्ट किस तरह ये तय कर पाई कि गाय की असली मालकिन कौन है।

कहानी कुछ ऐसे शुरू होती है। दो साल पहले गीता नाम की औरत ने अपने गाय के गुम हो जाने की कंप्लेंट दर्ज कराई थी।

उसका कहना था कि उसकी गाय घास चरने के लिए आस-पास ही कहीं चली गई थी। पर, काफी देर हो जाने के बाद भी लौटी नहीं।

कर दिया दावा

cow's dna solved ownership rights case

जब गाय नहीं लौटी तो गीता ने कुछ समय बाद पास के गांव की एक औरत शशिलेखा पर गाय के चोरी का इल्जाम लगा दिया।

शशिलेखा के पास भी एक गाय थी और वो गीता के आरोप को मानने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं कि उसने गीता की गाय चुराई है। इस चोरी के इल्जाम का जिम्मेदार उसने शशिलेखा के बेटे को भी बताया।

रिपोर्ट दर्ज हो जाने के बाद पुलिस शशिलेखा को गिरफ्तार करके ले गई। हांलाकि उन्हें बेल पर केरला हाई कोर्ट ने छोड़ दिया।

गाय के मालिकाने हक को लेकर चल रहा विवाद अभी भी नहीं सुलझा था। तभी, जांच करने पर पुलिस को पता लगा कि जो गाय शशिलेखा के पास है, उसकी मां अभी जिंदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर पता चली बात

cow's dna solved ownership rights case

इस बात की जानकारी मिलते ही कोर्ट ने गाय और उसकी मां के डीएनए जांच के ऑर्डर दे दिए। अब सभी को इंतजार था कि गाय रखने का हक किसको होगा।

डीएनए टेस्ट भी हुआ और रिपोर्ट भी आ गई। गाय और गाय की मां के डीएनए आपस में मिले। इस तरह साबित हो गया कि शशिलेखा ही उस गाय की अस‌ली मालकिन है।

ये एक दुर्लभ मामला है। ऐसा पहली बार ही हुआ ‌होगा जब एक गाय के मालिकाना हक को लेकर ऐसा विवाद छिड़ा होगा और गाय के डीएनए ने केस का खुलाया किया।

अब, शशिलेखा गाय के विवाद को लेकर हुई मानसिक तनाव और अन्य हानियों को लेकर गीता पर जुर्माना करने की प्लानिंग कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed