भौंए वाली बिल्ली देखी है कभी? पहली-पहली बार इसे देखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आपको पता है कि इस बिल्ली के फेसबुक पेज पर आधे से ज्यादा मिलियन लाइक्स हैं? ये एक ऐसी बिल्ली है जो कारा डेलविंगे और नाओमी कैंपबेल जैसी नामी मॉडलों को भी अपने आगे पानी भरने पर मजबूर दे।
मिरर के मुताबिक सैम नाम की ये छोटी सी बिल्ली अपने अजीबोगरीब फिर भी आकर्षक चेहरे की वजह से जानी जाती है। चकित होंगे जानकर कि उसकी भौंए हैं। सफेद बिल्ली की काली भौंए ऐसी मानो किसी इंसान की हो।
सैम की ओनर का नाम अमांडा कोलाडो है और वो साल 2012 से उसकी तस्वीरों को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर पोस्ट करती रहती हैं।
कभी नहीं सोचा था होगा ऐसा
इंस्टाग्राम पर डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। न्यू यॉर्क में रहने वाली अमांडा का पूरा दिन इंटरनेट पर उसके लिए आते सवालों देने में चला जाता है।
अमांडा कहती हैं कि उन्हें इस बात की कोई खबर नहीं थी कि सैम जापान, ऑस्ट्रेलिया और स्वीडन जैसी जगहों में भी इतना पॉपुलर होगा।
वो कहती हैं कि सैम के आईब्रो लगातार बढ़ रहें हैं। उन्हें उम्मीद है कि वो दिन दूर नहीं जब लोग सैम के फोटोज में प्रिंटेड टीशर्ट खरीदेंगे और कॉफी मग भी।
वो ये सोचकर भी अच्छा महसूस करती हैं कि सैम का भविष्य सोशल साइट्स पर काफी अच्छा है।