फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazing Animals ›   bengaluru man buys rare dogs worth rupees two crores

बेंगलुरू के सतीश ने दो करोड़ में खरीदे दो कोरियन डोसा प्रजाति के पिल्ले

Tue, 29 Mar 2016 04:12 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Tue, 29 Mar 2016 04:12 PM IST
सार

  • सतीश एस इंडियन डॉग ब्रीडर असोसिएशन के प्रेजिडेंट हैं
  • सतीश के पास 150 कुत्ते हैं
  • बीस सालों से दुर्लभ प्रजाति के कुत्तों को ढूंढ रहे थे
  • कोरियन डोसा मैसटिफ प्रजाति के कुत्तों को खरीदा

विज्ञापन
bengaluru man buys rare dogs worth rupees two crores
कोरियन डोसा मैसटिफ - फोटो : ANI

विस्तार

ऐसे कितने लोगों को जानते हैं जिन्होंने कुत्ते या पिल्लों को खरीदने के लिए करोड़ों रुपयों दिए हैं? बंगालुरू में रहने वाले एक शख्स ने दो करोड़ में दुर्लभ प्रजाति के कुत्ते खरीदे हैं।

विज्ञापन


बंगलुरू में रहने वाले सतीश एस इंडियन डॉग ब्रीडर असोसिएशन के प्रेजिडेंट हैं। साथ ही उन्हें कुत्तों को पालने का इतना शौक है कि उनके पास 150 कुत्ते हैं।

एएनआई से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें कोरियन डोसा मैसटिफ प्रजाति के कुत्तों को पालने का भी शौक था। ना होने की वजह से उन्होंने इसे कोरिया से खरीदा और इंपोर्ट करवाया। 
विज्ञापन


उन्होंने इस प्रजाति के दो पिल्ले लिए है जिसमें एक नर है और दूसरी मादा। अभी दोनों पिल्ले दो महीने के हैं और इन दिनों वो कोरिया के मौसम में रहने के बाद बंगलुरू के मौसम में खुद को एडजस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश ने साथ ही बताया कि वो पिछले बीस सालों से इन प्रजाति के कुत्तों को ढूंढ रहे थे। उन्हें आखिरकार ये दुर्लभ प्रजाति बीजिंग में मिल ही गए। अभी वो किसी को भी अपने पिल्लों को दिखाने से घबरा रहे हैं।


उन्होंने बताया कि वो जल्द ही एक कॉलेज में जाने वाले हैं जहां उनके दुर्लभ कोरियन डोसा को शोजटॉपर बनाया गया है। वहां उनके कुत्तों को सभी देख सकते हैं।

देखें वीडियो


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed