'एलियन बिल्ली' की आंखों का जादू, हजारों हो गए दीवाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों में एलियन तो आप बहुत देखे होंगे लेकिन क्या कभी एलियन बिल्ली देखी है? यह है एलियन कैट के नाम से मशहूर मेटिल्डा जिसने अपनी आंखों के जादू से 30,000 लोगों को इंस्टाग्राम पर अपना फौलोवर बना लिया है। इसकी बड़ी बड़ी शीशे सी आंखों के कारण ही इसे यह खास नाम मिला है। इंस्टाग्राम पर बनी इसकी प्रोफाइल कहती है, 'क्या आपने ऐसा कोई और देखा है? मैं अपने जैसी इकलौती हूं।'
मेटिल्डा के मालिकों का कहना है कि एक बीमारी के कारण इसकी आंखें शीशे सी हो गई हैं। यह एक असाधारण सी बीमारी है जिसे लेंस लक्सेशन कहते हैं। इसी कारण इसके आंखों के लेंस अपनी जगह से हट गए हैं और शीशे जैसे दिखते हैं।
आंखों की रोशनी खो चुकी इस बिल्ली की वेबसाइट पर लिखा है कि अब वह किसी भी तरह के दर्द से पीड़ित नहीं है बल्कि इसे अपनी खासियत बना कर हजारों लोगों के बीच लोकप्रिय हो चुकी है। उसकी देखभाल करने के लिए खास सेवक भी रखे गए हैं उसकी वेबसाइट पर लिखा है,' मेटिल्डा अपने प्यारे सेवकों के साथ रहती है जिसमें एक बूढा आदमी, एक औरत और एक कुत्ता भी शामिल है।'
एलियन बिल्ली के क्या कहने
उसके मालिकों ने बताया कि कई महीनों तक उनकी नन्ही बिल्ली की आंख की पुतली बढ़ने से घबरा कर वे उसे कई अगल अलग वेटेनरी डॉक्टरों के पास ले गए। डॉक्टरों को इस पर विश्वास नहीं हुआ और उन्हें लगा कि मालकिन पागल है। मालिकन ने उस सोसाइटी से भी संपर्क किया जहां से वह मेटिल्डा को लाई थी तो पता चला कि उसी जैसी दो अन्य बिल्लियों को भी यहीं बीमारी है।
एक विशेषज्ञ ने कई तकनीक अपना कर और जांच कर के यह नतीजे निकाला कि अपनी साथी बिल्लियों की तरह मेटिल्डा भी एक अनोखी बीमारी से जूझ रही है। काफी सोच-विचार करने और जांच के नतीजे आने के बाद मेटिल्डा की देखभाल करने वालों ने तय किया कि वे अपनी मासूम सी बिल्ली का कोई ऑपरेशन नहीं करवाएंगे। वह इस तरह भी स्वस्थ और खुश रह सकती है।
उनका कहना है,''चाहे कुछ भी हो जाए, उसकी देखभाल करने वाले मानते हैं कि वह बहुत खूबसूरत है। वे उसे खूब प्यार देंगे औ्र पूरा ख्याल रखेंगे, चाहे ये नन्ही एलियन कितने भी समय तक रहे।'' वाकई, मेटिल्डा की खूबसूरती और मासूमियत उसकी किसी भी कमी को पूरा कर देती है।