फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   ajita pandey bilaspur chhattisgarh catches venomous snake cobra very easily news in hindi

चलते-फिरते और हंसते-खेलते बडे़ से बड़ा सांप पकड़ लेती है ये महिला, वीडियो देख 3 दिन तक करते रहेंगे चर्चा

Mon, 25 Nov 2024 03:07 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 25 Nov 2024 03:07 PM IST
सार

इंटरनेट पर इन दिनों बेहद हैरान कर देने वाले कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक महिला जहरीले खतरनाक जीवों जैसे सांप, मॉनिटर लिजार्ड को अपने हाथों से रेस्क्यू कर रही है। खास बात यह है कि महिला बहुत आसानी से हाथ से ही इन जीवों पकड़ लेती है।

विज्ञापन
ajita pandey bilaspur chhattisgarh catches venomous snake cobra very easily news in hindi
सांप पकड़ती हुई महिला - फोटो : Instagram/@invincible._ajita

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों बेहद हैरान कर देने वाले कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक महिला जहरीले खतरनाक जीवों जैसे सांप, मॉनिटर लिजार्ड को अपने हाथों से रेस्क्यू कर रही है। देखा जाए तो इंटरनेट पर अक्सर सांपों को रेस्क्यू करने के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें रेश्क्यूअर स्नेक स्टिक की मदद से सांपों को रेस्क्यू करते हैं। मगर ये वीडियो थोड़ा अलग  है। इस वीडियो में ध्यान देने वाली बात यह कि महिला बिना किसी हथियार के खतरनाक जीवों को हाथों से ही पकड़ ले रही है। बता दें कि इस महिला का नाम अजीता पांडे हैं जो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली है। इस समय इस महिला के दो वीडियो इंटरनेट पर तेजी वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो खतरनाक मॉनिटर लिजार्ड और सांप को हाथों से पकड़ रही है। आइए दोनों वीडियो के बारे में सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajita pandey #bilaspurian (@invincible._ajita)




कौन है यह महिला?
इंस्टाग्राम पर दिख रहे प्रोफाइल के मुताबिक यह महिला पेशे से स्नेक रेश्क्यूअर है, साथ ही यह महिला नर्शिंग ऑफिसर भी है। महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सांप और खतरनाक जीवों को रेस्क्यू करने के कई पोस्ट भी शेयर किया है। इनके अधिकतर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसी कड़ी में महिला का मॉनिटर लिजार्ड रेस्क्यू करने का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 5 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पानी में तैर रहे मॉनिटर लिजार्ड की पूंछ पकड़कर उसे बाहर निकाल देती है, हालांकि वो महिला पर कई बार हमला करता है, लेकिन अपनी सूझ-बूझ से महिला बच जाती है। इस वीडियो को महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @invincible._ajita पर शेयर किया है।
 

दूसरे वीडियो में क्या है?
अब बात करते हैं दूसरे वीडियो की। दूसरे वीडियो में देखा सकता है कि महिला एक दुकान में जाती है और सामानों के पीछे छिपे सांप को निकालने लगती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि महिला कान में इयरफोन लगाए, और लोगों से बात करते हुए इतनी सरलता के साथ सांप को पकड़ लेती है कि आस-पास मौजूद लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वीडियो में सुना जा सकता है कि महिला उस सांप की खासियत भी बताती है। महिला के मुताबिक वह सांप जहरीला नहीं था, जिसे नॉन वेनॉमस स्नेक कहते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @moronhumor नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 33 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही इस वीडियो को 24 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed