फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   ahmedabad nursing college vice principal arrested for stealing rs 8 lakh due to online game addiction

Viral: ऑनलाइन गेम की लत से वाइस प्रिंसिपल बन गई चोर, बुर्का पहन की लाखों की चोरी, सिर्फ इस चीज ने खोल दी पोल

Thu, 24 Jul 2025 02:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Jul 2025 02:25 PM IST
सार

वाइस प्रिंसिपल शाहिबाग की रहने वाली है, जिसकी उम्र 42 साल है। उसने पुलिस को बताया कि उसे ऑनलाइन गेम रमी की लत लग गई थी और वह कर्ज के जाल में फंस गई। इस कर्ज से उबरने और खेल जारी रखने के लिए उसने कॉलेज की तिजोरी से पैसे चुराने की योजना बनाई।

विज्ञापन
ahmedabad nursing college vice principal arrested for stealing rs 8 lakh due to online game addiction
ऑनलाइन गेम की लत से वाइस प्रिंसिपल बन गई चोर, बुर्का पहन की लाखों की चोरी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Viral News: कभी-कभी ऐसी खबरें पढ़ने और सुनने को मिलती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। अब इसी तरह की एक खबर सामने आई है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, अहमदाबाद के मेघानीनगर स्थित एक नर्सिंग कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल को आठ लाख रुपये की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अगर आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर अच्छी खासी सैलरी पाने वाले वाइस प्रिंसिपल चोरी की क्यों चोरी करनी पड़ी? आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

विज्ञापन


वाइस प्रिंसिपल की दाहिनी आंख के पास एक तिल से पुलिस को सुराग मिला। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में बुर्का पहने एक महिला को चोरी-छिपे कॉलेज की तिजोरी से नकदी निकालते देखा गया और तिल से उनकी पहचान उजागर हो गई।  
विज्ञापन


क्यों करनी पड़ी चोरी? 

वाइस प्रिंसिपल शाहिबाग की रहने वाली है, जिसकी उम्र 42 साल है। उसने पुलिस को बताया कि उसे ऑनलाइन गेम रमी की लत लग गई थी और वह कर्ज के जाल में फंस गई। इस कर्ज से उबरने और खेल जारी रखने के लिए उसने कॉलेज की तिजोरी से पैसे चुराने की योजना बनाई। उसने 22 जुलाई की सुबह 6 बजे तिजोरी से 500 रुपये के नोटों की गड्डी चुरा ली जिसमें कुल 8 लाख रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: ऑफिस में विदेशी मेहमान के स्वागत में कर्मचारियों ने किया डांस, वायरल वीडियो देखकर भड़की जनता

सीसीटीवी से हुआ खुलासा

कॉलेज के प्राचार्य ने सुबह तिजोरी खाली, तो मामले का खुलासा हुआ है। उहोंने तुरंत सभी कर्मचारियों को इकट्ठा किया और पूछताछ की। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उस समय चोर यानी वाइस प्रिंसिपल भी वहां मौजूद थी, जैसे कुछ पता ही न हो। लेकिन पुलिस ने रातभर सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की और दाहिनी आंख के पास के उस तिल ने सारा राज खोल दिया। 


पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में बुर्का पहने महिला की दाहिनी आंख के पास तिल देखकर हमें शक हुआ। अगली सुबह जब हमने वाइस प्रिंसिपल से पूछताछ की और वीडियो दिखाया, तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Baba Vanga: नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, महामारी और युद्ध से मचेगी तबाही, नई ताकतों का होगा उदय

चोरी के पैसे क्या किया?

पुलिस ने उनके घर से 2.36 लाख नकद रुपये बरामद किए, लेकिन 5.64 लाख रुपये गायब थे। वह रातोंरात उनके ऑनलाइन गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर हो चुके थे। पुलिस ने उस वॉलेट को फ्रीज कर दिया है और बाकी रकम की बरामदगी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed