फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   After wedding mehndi now divorce mehndi has gone viral People get shocked see the viral post

Viral Post: शादी की मेहंदी के बाद अब तलाक की मेहंदी हुई वायरल, पोस्ट देख लोगों को लगा 400 वोल्ट का झटका

Mon, 05 May 2025 01:26 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 05 May 2025 01:26 PM IST
सार

Divorce Mehendi: हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की मेहंदी लगवाती है। हालांकि, मेहंदी लगवाना भले ही आम बात है, लेकिन इसमें जो चीज सबसे अलग है, वो ये है कि वो मेहंदी किसी शादी के लिए बल्कि अपने डिवोर्स के लिए लगवाती है।

विज्ञापन
After wedding mehndi now divorce mehndi has gone viral People get shocked see the viral post
डिवोर्स मेहंदी डिजाइन हुआ वायरल - फोटो : एक्स@pb3060

विस्तार

जैसे ही शादियों का सीजन शुरू होता है, सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियोज की भरमार आ जाती है। दूल्हा-दुल्हन की एंट्री से लेकर उनकी ड्रेसेज और दुल्हन की मेहंदी डिजाइन काफी वायरल होने लगते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कब क्या हो जाए कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। आज कल लोग फैशन से लेकर रिलेशनशिप तक के सारे ट्रेंड सोशल मीडिया को देखकर ही फॉलो करते हैं। अगर आप रोजाना इंस्टाग्राम स्क्रॉल करते हैं तो आपको पता होगा कि इंस्टाग्राम पर कई बार ऐसे वीडियोज और रील्स देखने को मिल जाती है, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होती है। अब आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही ट्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं। आपने अब तक शादी में दुल्हन की मेहंदी देखी होगी और ढेर सारे यूनिक डिजाइंस भी देख होंगे, लेकिन अब लोग डिवोर्स लेते समय भी मेहंदी लगवाकर इसे सेलिब्रेट करते हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या और इस मेहंदी के पीछे की क्या कहानी है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की मेहंदी लगवाती है। हालांकि, मेहंदी लगवाना भले ही आम बात है, लेकिन इसमें जो चीज सबसे अलग है, वो ये है कि वो मेहंदी किसी शादी के लिए बल्कि अपने डिवोर्स के लिए लगवाती है।  मेहंदी की सबसे खास बात यह है कि इसमें सबसे ऊपर तराजू का डिजाइन बना हुआ है, जिसमें एक तरफ का पलरा काफी भारी दिखाया गया है। इस मेहंदी की खास बात यह भी है कि इसमें प्यार 100 ग्राम लिखा है और शादी में होने वाला झगड़ा 200 ग्राम लिखा हुआ है।
विज्ञापन

 


डिवोर्स को किया सेलिब्रेट
मेहंदी में आगे के डिजाइन में नीचे की तरफ एक टूटा हुआ दिल बना हुआ है। इसकी एक तरफ लड़की की तस्वीर बनाई गई है और दूसरी तरफ लड़के की तस्वीर बनाई गई है। इस टूटे हुए दिल के ऊपर लिखा है फाइनली डिवोर्स। इसका मतलब है कि आखिरकार तलाक हो गया है। इस वायरल पोस्ट को देखकर हर कोई हैरान रह गया है और सोच में पड़ गया है कि क्या अब लोग डिवोर्स को भी सेलिब्रेट करने लगे हैं।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट को एक्स पर @pb3060 नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इसको शेयर करने के साथ इसके कैप्शन में लिखा था, 'शादी की मेहंदी सबने देखी है, तलाक की देख लो गांव वालों।' बता दें कि इस पोस्ट को हजारें लोगों ने देखा है और कई लोगों ने इसे सही ठहराते हुए लाइक भी किया है। इस वायरल पोस्ट पर यूजर्स काफी मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अब क्या यही देखना रह गया है। दूसरे यूजर ने लिखा, अब क्या डिवोर्स की मेहंदी का भी ट्रेंड शुरू हो गया है।  वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "यह तो खतरनाक ट्रेंड है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed