फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   After Maha Kumbh now Mini Monalisa found in Ujjain a man shares a video goes viral on internet in hindi

Viral Video: महाकुंभ के बाद अब उज्जैन में मिली 'छोटी मोनालिसा', आंखों से लेकर बातों तक, सब है हूबहू कॉपी

Mon, 24 Mar 2025 03:57 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 24 Mar 2025 03:57 PM IST
सार

Mini Monalisa: इस नन्ही बच्ची की मासूमियत और मजाकिया जवाब ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कई लोग उसके आत्मविश्वास भरे अंदाज के दीवाने हो गए हैं।

विज्ञापन
After Maha Kumbh now Mini Monalisa found in Ujjain a man shares a video goes viral on internet in hindi
उज्जैन में मिली मिनी मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम @dadumahraj894

विस्तार

महाकुंभ में अपनी सांवली त्वचा और बड़ी आंखों की वजह से चर्चाओं में आई मोनालिसा भोसले के बाद, अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक नन्ही बच्ची नजर आ रही है, जिसे लोग मोनालिसा का 'मिनी वर्जन' मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह महाकुंभ की मोनालिसा की हूबहू कॉपी है। ऐसे में लोगों का ध्यान इस बच्ची पर जा रहा है और सोशल मीडिया पर इस बच्ची के वीडियोज भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि बच्ची वीडियो में क्या कह रही है।

विज्ञापन

वायरल हुआ मिनी मोनालिसा का वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति इस बच्ची से मजाक में कहता है, "ये रही छोटी मोनालिसा," जिस पर वह तुरंत मजेदार अंदाज में जवाब देती है, "तेरा मोबाइल फोड़ देंगे।" बच्ची की गहरी रंगत, बड़ी और आकर्षक आंखें, साथ ही उसकी खूबसूरत नोज पिन देखकर लोग उसे मोनालिसा भोसले से मिलती-जुलती मान रहे हैं। वीडियो को "उज्जैन में मिली छोटी मोनालिसा" शीर्षक के साथ शेयर किया गया है। यही नहीं, बच्ची के इस खूबसूरत अंदाज के लोग कायल भी हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि उज्जैन न केवल खूबसूरत शहर है, बल्कि इस शहर में खूबसूरत लोग भी रहते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Manoj Vaishnav (@dadumahraj894)


विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मिल रहा है ऐसा रिएक्शन
इस नन्ही बच्ची की मासूमियत और मजाकिया जवाब ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कई लोग उसके आत्मविश्वास भरे अंदाज के दीवाने हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये तो बहुत खतरनाक है," वहीं दूसरे ने कहा, "मिनी मोनालिसा नाराज हो गई।" एक और यूजर ने लिखा, "यह अभी इतनी सुंदर है तो बड़े होकर कितनी सुंदर होगी। सच में यह मोनालिसा की हूबहू कॉपी लग रही है।" इस वीडियो को कई लोग री-शेयर कर रहे हैं और अपनी स्टोरी पर खूब साझा कर रहे हैं।

 

विज्ञापन

यह है महाकुंभ की मोनालिसा की कहानी
बता दें कि महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा अपनी खूबसूरत आंखों और आकर्षक व्यक्तित्व के चलते सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने न केवल लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि उन्हें एक फिल्म का प्रस्ताव भी दिलाया। हाल ही में, निर्माता सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में अभिनय का अवसर दिया। इसके लिए बकायदा 21 लाख का चेक भी सौंपा गया है। उनकी टीम महेश्वर से मोनालिसा को मुंबई ले गई और वहां उस पर वो तमाम मेहनत की गई ताकि वो कैमरे का बखूबी सामना कर सके।  इसके बाद, उनके प्रशिक्षण और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने से जुड़े वीडियो मीडिया में सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed