Viral Video: पत्नी से हुआ तलाक तो पति ने अकेले ही लगा दी पूरी मेट्रो में आग, कई लोग हो गए घायल
Viral Video: यह घटना दक्षिण कोरिया की है, जहां एक व्यक्ति ने पत्नी द्वारा तलाक दिए जाने से आहत होकर मेट्रो के डिब्बे में आगजनी कर डाली। योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार यह चौंकाने वाली घटना 31 मई को घटी थी, जिसमें कई लोग घायल हुए और मेट्रो संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कभी-कभी गुस्सा इंसान को इस हद तक ले जाता है कि वह अपनी सुध-बुध खो बैठता है और गंभीर अपराध कर बैठता है। खासकर पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों में कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो हैरान कर देती हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने बहस के बाद मेट्रो ट्रेन में आग लगा दी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना दक्षिण कोरिया की है, जहां एक व्यक्ति ने पत्नी द्वारा तलाक दिए जाने से आहत होकर मेट्रो के डिब्बे में आगजनी कर डाली। योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार यह चौंकाने वाली घटना 31 मई को घटी थी, जिसमें कई लोग घायल हुए और मेट्रो संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा। इस घटना का जिम्मेदार 67 वर्षीय व्यक्ति है, जिसका नाम वोन बताया गया है। अधिकारियों ने बताया कि वोन पर हत्या के प्रयास ट्रेन में आग लगाने और रेलवे सुरक्षा अधिनियम के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
서울지하철 5호선 방화범 CCTV
— 브이몬 (@XXV_mon) June 25, 2025
사망자 없는게 기적이네요 pic.twitter.com/IQMowGZkWH
मेट्रो को ही लगा दी आग
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वोन ने चलती मेट्रो के कोच के अंदर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और फिर अपने कपड़ों में भी आग लगा ली। इससे पूरे डिब्बे में धुआं फैल गया, जिससे अफरा तफरी मच गई। इस हादसे में 22 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि 129 बाकी लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। इस घटना में करीब 330 मिलियन वॉन की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जिसमें एक मेट्रो कार को भी नुकसान पहुंचा।
वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस भयावह घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर @XXV_mon नामक अकाउंट से शेयर किया गया, जिसे अब तक 6.9 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। इस पर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा, “झगड़े आम हैं, लेकिन कोई ऐसा खतरनाक कदम कैसे उठा सकता है?” दूसरे ने कहा, “इसकी पत्नी ने सही किया जो इसे छोड़ दिया, ऐसा इंसान बेहद खतरनाक है।” वहीं एक और यूजर ने चकित होकर कमेंट किया, “कोई ऐसा भयानक काम करने के बारे में सोच भी कैसे सकता है?” यही नहीं, लोगों का मानना है कि यह घटना इस बात का कड़ा सबक देती है कि गुस्से में लिए गए फैसले कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं और इसका असर सिर्फ उस व्यक्ति पर नहीं, बल्कि दूसरों की जान और सार्वजनिक संपत्ति पर भी पड़ सकता है।