Viral Video: महिला के साथ चलती ऑटो में हुई लूटपाट, औरत ने दिखाई बहादुरी और अकेले ही पलट दी गाड़ी, देखें वीडियो
Viral Video: पंजाब के जालंधर जिले से सामने आया यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां एक महिला अपने गांव जा रही थी। उसने सफर करने के लिए रास्ते में एक ऑटो किराए पर लिया। ऑटो में पहले से तीन लोग बैठे हुए थे।
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पंजाब के जालंधर जिले से सामने आया यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां एक महिला अपने गांव जा रही थी। उसने सफर करने के लिए रास्ते में एक ऑटो किराए पर लिया। ऑटो में पहले से तीन लोग बैठे हुए थे। शुरुआत में महिला को लगा कि ये भी आम सवारी हैं, लेकिन हकीकत कुछ और निकली। ये लोग असल में लुटेरे थे, जिन्होंने खुद को ड्राइवर और यात्री बनाकर बैठा रखा था। थोड़ी ही देर बाद इन लोगों ने महिला को तेज धार वाले हथियार दिखाकर डराना शुरू कर दिया और उसे लूटने की कोशिश करने लगे।
🚨Crazy and courageous!!
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) September 10, 2025
Woman foils robbery on moving auto
On Phillaur–Ludhiana highway, she fought against robbers, clung to the side of the auto and forced it to overturn, trapping the men inside
Police arrested them soon after.
Huge praises for this lady from Punjab ❤️ pic.twitter.com/0u7LqBx72w
दिन दहाड़े की महिला को लूटने की कोशिश
महिला ने डरने की बजाय बहादुरी से इनका सामना किया। उसने चलती ऑटो से खुद को बचाने के लिए बाहर लटक कर चिल्लाना शुरू कर दिया। उसने सड़क पर गुजर रहे लोगों से मदद की गुहार लगाई। अचानक घबराकर ऑटो ड्राइवर ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाई। इसी दौरान ऑटो एक कार से टकरा गया। मगर महिला ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार संघर्ष करती रही। आखिरकार जब उसने पूरी ताकत से विरोध किया तो ऑटो पलट गया।
महिला ने दिखाई हिम्मत और पलट दिया ऑटो
जैसे ही ऑटो पलटा वहां मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की। मौके पर दो लुटेरों को पकड़ लिया गया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि, तीसरा लुटेरा वहां से भागने में सफल हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस घटना में महिला की बहादुरी ने न सिर्फ उसकी जान बचाई बल्कि दो अपराधियों को पकड़वाने में भी मदद की।
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे एक्स पर @nabilajamal_ नाम के एक पेज से शेयर किया गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला किस तरह साहस दिखाकर लुटेरों से लड़ रही है। लोग इसे देखकर महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि भारत में अपराधियों का पुलिस से डर खत्म होता जा रहा है, तभी वे इस तरह दिनदहाड़े अपराध करने की हिम्मत जुटा पाते हैं। वहीं, दूसरे यूजर्स ने महिला की हिम्मत को सलाम किया। उनका कहना है कि महिला ने जिस तरह खुद को बचाया और लुटेरों को सबक सिखाया, वह काबिले तारीफ है।