{"_id":"690c89e6fd258abfa4097693","slug":"a-woman-was-eating-in-a-restaurant-when-a-woman-sitting-behind-her-stole-her-purse-all-recorded-on-cctv-2025-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: रेस्तरां में खाना खा रही थी महिला, पीछे बैठी चालाक औरत ने पर्स चुराया, सब CCTV में हुआ रिकॉर्ड","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: रेस्तरां में खाना खा रही थी महिला, पीछे बैठी चालाक औरत ने पर्स चुराया, सब CCTV में हुआ रिकॉर्ड
Thu, 06 Nov 2025 05:14 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 06 Nov 2025 05:14 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता, लेकिन यह हकीकत है। रेस्तरां में लगे सीसीटीवी कैमरे ने पूरे वाकये को रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि सब कुछ कैसे हुआ। फुटेज की शुरुआत में रेस्टोरेंट का माहौल बिल्कुल नॉर्मल दिखता है।
विज्ञापन
महिला का पर्स ले उड़ी आंटी
- फोटो : एक्स@originalso76094
विस्तार
सोशल मीडिया पर आजकल तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी मजेदार, कभी डराने वाले तो कभी चौंका देने वाले। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर अब भरोसा करें भी तो किस पर। दरअसल यह मामला एक रेस्तरां का है, जहां एक महिला अपने परिवार के साथ आराम से खाना खा रही थी और तभी वहां मौजूद दूसरी महिला ने उसके पर्स पर हाथ साफ कर दिया। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता, लेकिन यह हकीकत है। रेस्तरां में लगे सीसीटीवी कैमरे ने पूरे वाकये को रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि सब कुछ कैसे हुआ। फुटेज की शुरुआत में रेस्टोरेंट का माहौल बिल्कुल नॉर्मल दिखता है। लोग टेबलों पर बैठे हैं, कोई खाना खा रहा है, कोई बातचीत में मशगूल है। उन्हीं में से एक टेबल पर एक महिला अपने परिवार के साथ बैठी है। वह काफी आराम से खाना खा रही होती है और उसका पर्स टेबल के पास जमीन पर रखा होता है।
विज्ञापन
Always stay safe wherever you are. pic.twitter.com/gsN004xqqP
— originalsordinary (@originalso76094) November 5, 2025
विज्ञापन
महिला का पर्स ले उड़ी आंटी
इसी दौरान पीछे की टेबल पर बैठी एक और महिला की नजर उसके पर्स पर पड़ती है। कुछ देर वह इधर-उधर देखने का नाटक करती है फिर मौका देखकर बहुत चालाकी से झुकती है और पर्स उठा लेती है। उसके चेहरे पर इतनी सहजता होती है कि किसी को जरा भी शक नहीं होता। वो पर्स को धीरे-धीरे अपने बैग में डाल लेती है और फिर ऐसे बैठ जाती है जैसे कुछ हुआ ही न हो।
महिला को नहीं हुआ शक
जिस महिला का पर्स चोरी हुआ, वह अपने खाने और बातचीत में इतनी व्यस्त थी कि उसे अंदाजा तक नहीं हुआ कि उसके ठीक पीछे क्या हुआ है। कुछ मिनटों बाद चोरनी महिला मौका देखकर उठती है और धीरे-धीरे रेस्तरां से बाहर निकल जाती है। कुछ देर बाद जब असली मालिक अपनी चीजें समेटने लगती है तो उसे अहसास होता है कि उसका पर्स गायब है। पहले तो वह हैरान होकर इधर-उधर देखने लगती है फिर अपने परिवार से पूछती है कि क्या किसी ने देखा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। चोरी कर चुकी महिला वहां से निकल चुकी होती है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
बाद में जब रेस्तरां स्टाफ ने सीसीटीवी फुटेज चेक की, तो पूरा मामला साफ हो गया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है और इसे देखकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि “अब तो रेस्तरां में भी अपना सामान संभालना मुश्किल हो गया है”, तो किसी ने कहा, “ये महिला तो प्रोफेशनल चोर लगती है।”