फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A woman was eating food in Bengaluru metro a video was being made secretly Know the other details

Viral Post: बेंगलुरु मेट्रो में खाना खा रही थी महिला, चोरी-छिपे बन रहा था वीडियो, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

Wed, 30 Apr 2025 01:11 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 30 Apr 2025 01:11 PM IST
सार

Bengaluru Metro Video: हाल ही में, बेंगलुरु मेट्रो से एक लड़की का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मेट्रो के भीतर टिफिन खा रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मेट्रो ने उस लड़की पर सख्त कार्रवाई की है।

विज्ञापन
A woman was eating food in Bengaluru metro a video was being made secretly Know the other details
मेट्रो में खाना खाती हुई दिखी लड़की - फोटो : एक्स

विस्तार

 मेट्रो न सिर्फ आपको अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाती है, बल्कि जब आप एक बार मेट्रो में बैठ गए तो आपके भरपूर मनोरंजन की गारंटी होती है। सोशल मीडिया पर आए दिन दिल्ली मेट्रो की कई रील्स और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहते हैं। हालांकि, कई बार लोग इन वीडियोज की वजह से फंस भी जाते हैं। आप जानते ही होंगे कि मेट्रो में खाने-पीने पर प्रतिबंध होता है। हालांकि, कुछ लोग इस नियम का भी उल्लंघन करते हैं। अब हाल ही में, आप इसका उदाहरण देख सकते हैं, बेंगलुरु मेट्रो में। हाल ही में, बेंगलुरु मेट्रो से एक लड़की का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मेट्रो के भीतर टिफिन खा रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मेट्रो ने उस लड़की पर सख्त कार्रवाई की है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया और मेट्रो ने लड़की पर क्या कार्रवाई की है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन



सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक लड़की मेट्रो में बैठी हुई है और अंदर ही टिफिन खोलकर खाना खा रही है। यही नहीं, इसके साथ ही वह मेट्रो के नियमों का भी उल्लंघन कर रही है। किसी ने इस महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया और यह देखते ही देखते वायरल भी होने लगा। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, बेंगलुरु मेट्रो ने इस लड़की पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया और आगे से ऐसा न करने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन




महिला पर लगा जुर्माना
बता दें कि यह घटना तब हुई, जब मेट्रो नाइस रोड जंक्शन स्टेशन से मदावरा स्टेशन की तरफ जा रही थी। जैसे ही महिला अपना टिफिन खत्म कर के अपने स्टेशन पर उतरी, सुरक्षा स्टाफ ने उसे रोका और मेट्रो में टिफिन खाकर नियमों का उल्लंघन करने के लिए 500 रुपये का चालान भी काट दिया। बता दें कि BMRCL ने हाल ही में, एक बयान जारी कर कहा कि एक महिला 26 अप्रैल को मेट्रो ट्रेन में खाना खा रही थी। इस वीडियो को किसी और ने रिकॉर्ड किया था और इसे इंटरनेट पर डाल दिया। जांच के बाद महिला पर 500 रुपये का चालान काटा गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अरे, उनका वीडियो वायरल हुआ है तो यह पकड़ में आईं। कई लोग तो छुप छुपा कर खाना खा लेते हैं, वो लोग तो पकड़े ही नहीं जाते हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हो सकता है कि इस महिला को भूख लगी हो या फिर शुगर की पेशेंट हो।" एक और यूजर ने लिखा, "अगर महिला गंदगी नहीं फैला रही है तो उस पर बिल्कुल भी जुर्माना नहीं लगाना चाहिए।"

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed