फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A woman was bathing in river when a crocodile came grabbed her leg took her into the deep water in its jaws

Viral Video: नदी में नहा रही थी महिला, तभी पांव दबाकर आया मगरमच्छ, जबड़े में दबाकर गहरे पानी में ले गया फिर...

Fri, 10 Oct 2025 10:40 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 10 Oct 2025 10:40 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिखाई देता है कि एक महिला नदी में नहा रही होती है। सब कुछ नॉर्मल लग रहा था, लेकिन अचानक ऐसा कुछ हुआ जिसने वहां मौजूद हर किसी को हिलाकर रख दिया।

विज्ञापन
A woman was bathing in river when a crocodile came grabbed her leg took her into the deep water in its jaws
नदी में नहा रही थी महिला तो मगरमच्छ ने किया हमला - फोटो : एक्स@Amarjeet0096

विस्तार

सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कभी कोई मजेदार होता है, कभी इमोशनल और कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आ जाते हैं जो देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है। यह घटना ओडिशा राज्य के जाजपुर जिले की बताई जा रही है और इसे जिसने भी देखा, वह हैरान रह गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाई देता है कि एक महिला नदी में नहा रही होती है। सब कुछ नॉर्मल लग रहा था, लेकिन अचानक ऐसा कुछ हुआ जिसने वहां मौजूद हर किसी को हिलाकर रख दिया। नदी के पानी में अचानक एक मगरमच्छ आ गया और उसने महिला पर हमला कर दिया। पलक झपकते ही मगरमच्छ ने महिला को अपने जबड़े में दबोच लिया और गहरे पानी की तरफ खींचने लगा। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नदी में नहा रही थी महिला तो मगरमच्छ ने किया हमला
नदी किनारे मौजूद गांव वालों ने शोर मचाया और महिला को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ बेहद ताकतवर था। उनकी कोशिशों के बावजूद वह महिला को खींचकर गहरे पानी में ले गया। यह नजारा इतना डरावना था कि वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। घटना का पूरा वीडियो भी सामने आया है। दरअसल वहां मौजूद एक गांव वाले ने इस पूरे वाकये को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और फिर इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर आया, देखते ही देखते लाखों लोगों तक पहुंच गया और वायरल हो गया।


वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को देखकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग आई हैं। कई लोग इसे देखकर दहशत में आ गए और कहने लगे कि अब तो नदी किनारे जाने से भी डर लगेगा। कुछ लोगों ने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि ऐसी जगहों पर प्रशासन को सुरक्षा के इंतजाम जरूर करने चाहिए। उनका कहना है कि अगर पहले से चेतावनी के बोर्ड या सुरक्षा गश्त होती तो शायद ऐसी घटना टल सकती थी। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि जो लोग जंगलों या नदियों के पास रहते हैं, उन्हें ऐसे खतरों के बारे में जागरूक करना जरूरी है। क्योंकि इन इलाकों में मगरमच्छ और जंगली जानवरों का खतरा हमेशा बना रहता है। सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने लिखा कि यह वीडियो देखने के बाद उनका दिल दहल गया है और अभी भी उस सीन को सोचकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed