फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A woman travels without a ticket on a train even trying to assault a TTE Video goes Viral on Internet

Viral Video: ट्रेन में हुआ ऐसा बवाल, महिला ने बिना टिकट किया सफर, टीटीई पर हाथ उठाने तक की कोशिश

Thu, 18 Sep 2025 01:02 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 18 Sep 2025 01:02 PM IST
सार

Viral Video: एक महिला यात्री बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करती हुई पकड़ी गई। जब टीटीई ने उससे टिकट मांगा तो महिला ने न केवल टिकट दिखाने से मना कर दिया बल्कि बदतमीजी भी शुरू कर दी।

विज्ञापन
A woman travels without a ticket on a train even trying to assault a TTE Video goes Viral on Internet
रेलवे में हुआ हंगामा - फोटो : एक्स@MRActivism

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार जो मामला सामने आया है उसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। यह पूरा मामला इंडियन रेलवे से जुड़ा है, जहां एक महिला यात्री बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करती हुई पकड़ी गई। जब टीटीई ने उससे टिकट मांगा तो महिला ने न केवल टिकट दिखाने से मना कर दिया बल्कि बदतमीजी भी शुरू कर दी। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि महिला और रेलवे स्टाफ के बीच तीखी बहस हो रही है। टीटीई बार-बार टिकट मांगते रहे लेकिन महिला ने उल्टा सवाल कर दिया, "अंधे हो क्या?" यह सुनकर माहौल गरमा गया। महिला ने न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि आरोप लगाया कि रेलवे कर्मचारी उसके साथ गलत बर्ताव कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उसने हाथ उठाने की भी कोशिश की, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
विज्ञापन

 


महिला ने किया टीटीई पर हमला
टीटीई ने इस दौरान खुद को संभालते हुए कहा, "ये देखिए, इन्होंने हम पर हमला किया है।" वहीं, महिला की ऊंची आवाज डिब्बे में गूंजने लगी और यात्रियों का ध्यान इस ओर खिंच गया। कई यात्रियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। एक यात्री ने महिला को समझाते हुए कहा, "महिला अधिकार का दुरुपयोग मत कीजिए, इसका मतलब यह नहीं कि आप किसी को भी कुछ भी कहें।" यात्रियों का कहना था कि महिला जानबूझकर झगड़ा बढ़ा रही थी और रेलवे के नियमों की पूरी तरह अनदेखी कर रही थी।


टीटीई पर महिला ने उठाया हाथ
इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे एक्स पर मयंक बुरमी नामक यूजर ने शेयर किया। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, "पहली बात तो यह महिला बिना टिकट यात्रा कर रही है। दूसरी बात, इसका रवैया देखिए। इसे पता है कि कुछ नहीं होगा। महिलाओं के अधिकार के नाम पर कानून का दुरुपयोग। क्या इस पर कोई कार्रवाई होगी?" इस पोस्ट के बाद वीडियो तेजी से फैल गया और हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे।

वीडियो पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
लोगों ने कमेंट में लिखा कि इस तरह का व्यवहार बिल्कुल गलत है और रेलवे स्टाफ के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। कई यूजर्स का कहना था कि महिला को सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि आगे कोई और इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे। जैसे-जैसे मामला बढ़ता गया, रेलवे सेवा को भी इसमें दखल देना पड़ा। रेलवे सेवा ने एक्स पर ही जवाब दिया, "हमें खेद है। यह अनुभव रेलवे की ओर से देने जैसा बिल्कुल नहीं है। कृपया पीएनआर/यूटीएस नंबर और मोबाइल नंबर डीएम के जरिए साझा करें।" साथ ही रेलवे ने भरोसा दिलाया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed