{"_id":"680b34b4fc8cd62c1709c83d","slug":"a-woman-suddenly-fell-from-a-moving-vehicle-packed-with-passengers-video-goes-viral-on-internet-2025-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: सवारियों से खचाखच भरी चलती गाड़ी से अचानक गिरी महिला, हादसे का खौफनाक वीडियो वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: सवारियों से खचाखच भरी चलती गाड़ी से अचानक गिरी महिला, हादसे का खौफनाक वीडियो वायरल
Fri, 25 Apr 2025 12:37 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:37 PM IST
सार
Road Accident Video: अब हाल ही में, एक वीडियो नेपाल से आया है, जहां एक ड्राइवर की लापरवाही से एक जान बाल-बाल जाते बची हैं। दरअसल, इस वीडियो में अचानक से गाड़ी का दरवाजा खुल जाता है और एक महिला अचानक से ही सड़क पर गिर जाती है। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन
चलती गाड़ी ने गिरी महिला
- फोटो : इंस्टाग्राम @nebresultandnews0
विस्तार
पहाड़ी रास्ते काफी संकरे और खतरनाक होते हैं। लोग इन पब्लिक ट्रांसपोर्ट से अपनी मंजिल तक जाने के लिए लटक कर जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। ऐसे में बस या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का कंडक्टर सवारियों की संख्या की गिनती भी नहीं करता है और लोगों को भर लेता है। लोग भी हड़बड़ी में कभी दरवाजे से लटक कर तो कभी आधा शरीर बाहर निकालकर सफर करते हैं। हालांकि, ऐसा करना कब बड़े हादसे में तब्दील हो जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। अब हाल ही में, एक वीडियो नेपाल से आया है, जहां एक ड्राइवर की लापरवाही से एक जान बाल-बाल जाते बची हैं। दरअसल, इस वीडियो में अचानक से गाड़ी का दरवाजा खुल जाता है और एक महिला अचानक से ही सड़क पर गिर जाती है। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, नेपाल से आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक स्कॉर्पियो गाड़ी तेजी से सड़क पर चल रही होती है और दरवाजे पर ही एक महिला भी बैठी होती है। गाड़ी भारी वजन के कारण हिलते-डुलते आगे चल ही रही होती है कि अचानक से उसका दरवाजा खुल जाता है। देखते ही देखते महिला सड़क पर मुंह के बल गिर जाती है। वहीं, गिरते ही पीछे से एक और गाड़ी तेजी से आ रही होती है, लेकिन महिला की किस्मत अच्छी होती है कि वह बाल-बाल बच जाती है।
विज्ञापन
यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। वहीं, कुछ लोगों ने तो इसमें ड्राइवर की लापरवाही बताई। वहीं, कई लोगों ने महिला को सीट बेल्ट न पहनने का भी आरोप लगाया। एक यूजर ने लिखा, "मुझे नहीं लगता है कि इसमें ड्राइवर की गलती है। महिला ही ठीक से गाड़ी का दरवाजा नहीं बंद कर पाई होगी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "यह देखकर अच्छा लगा कि ड्राइवर दोबारा से आया और महिला की मदद भी की।" एक और यूजर ने लिखा, "सच में, इससे यह सीख मिलती है कि सिर्फ सफर करने से कुछ नहीं होता है। गाड़ी का दरवाजा भी लगाना आना चाहिए।"
लाखों लोग देख चुके हैं वीडियो
बता दें कि यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @nebresultandnews0 से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, सड़क पर चलती गाड़ी से एक महिला गिर गई। गाड़ी का दरवाजा सही से बंद नहीं था। हालांकि, महिला को कोई चोट नहीं आई। सभी से अनुरोध है कि सावधानीपूर्वक ड्राइव करें। इस पोस्ट पर अब तक 42 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। यही नहीं, साथ में एक हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर अपना रिएक्शन भी दिया है।

View this post on Instagram