फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A venomous king cobra enters the kitchen sits on a gas cylinder with its hood spread Video goes Viral

Viral Video: किचन में पहुंचा जहरीला किंग कोबरा, गैस सिलेंडर पर फन फैलाकर बैठा, देखने वालों की अटकी सांसें

Tue, 14 Oct 2025 03:20 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 14 Oct 2025 03:20 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि किचन के अंदर एक गैस सिलेंडर रखा हुआ है और उसी के ऊपर एक बड़ा कोबरा सांप फन फैलाए बैठा है। उसका सिर सिलेंडर के ऊपरी हिस्से से बाहर निकला हुआ है और उसकी चमकती आंखें और चौड़ा फन साफ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
A venomous king cobra enters the kitchen sits on a gas cylinder with its hood spread Video goes Viral
किचन में पहुंचा किंग कोबरा - फोटो : एक्स@vidya81203

विस्तार

सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ मजेदार होते हैं तो कुछ ऐसे कि देखकर लोग डर से सिहर उठते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों की सांसें रोक दीं। इस वीडियो में एक जहरीला कोबरा सांप गैस सिलेंडर पर बैठा दिखाई देता है।  जिस चीज का इस्तेमाल लोग खाना बनाने के लिए करते हैं, उसी पर अगर जहरीला सांप बैठ जाए तो कैसा खतरनाक नजारा होगा। यही पूरा सीन इस वायरल वीडियो में देखने को मिला। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि किचन के अंदर एक गैस सिलेंडर रखा हुआ है और उसी के ऊपर एक बड़ा कोबरा सांप फन फैलाए बैठा है। उसका सिर सिलेंडर के ऊपरी हिस्से से बाहर निकला हुआ है और उसकी चमकती आंखें और चौड़ा फन साफ दिखाई दे रहा है। सांप की हालत देखकर साफ लग रहा था कि वह किसी को भी डराने या हमला करने के लिए तैयार है। इस नजारे को देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और दूर खड़े होकर उसे देख रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


किचन में फन फैलाकर बैठा किंग कोबरा
कुछ ही देर बाद वीडियो में एक आदमी नजर आता है, जो बिना डरे उस सांप को पकड़ने की कोशिश करता है। उसके अंदाज को देखकर यह समझ आ जाता है कि वह कोई आम इंसान नहीं, बल्कि स्नेक स्नैचर है। यानी वह लोग जो सांपों को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित जगह पर छोड़ने में माहिर होते हैं। लेकिन काम इतना आसान भी नहीं था। जैसे ही वह व्यक्ति सांप के पास जाता है, कोबरा बार-बार उसकी ओर हमला करने की कोशिश करता है। फन फैलाकर वह डरावना अंदाज दिखाता है और बार-बार काटने की कोशिश करता है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इसके बावजूद वह शख्स बड़ी सावधानी से सांप को पकड़ने की कोशिश करता रहता है। कई मिनट की मशक्कत के बाद आखिरकार वह व्यक्ति सांप को काबू में कर लेता है। हैरानी की बात तो यह रही कि उसने उस सांप को अपने गले में डाल लिया और उसे बाहर ले गया। लोगों की नजर में सांप बेहद जहरीला लग रहा था। अगर समय रहते उसे काबू में नहीं किया जाता, तो वह आसानी से किसी पर हमला कर सकता था। यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया। जिसने भी इस घटना को देखा, वह दंग रह गया। कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि इतनी हिम्मत हर किसी में नहीं होती कि वह खुलेआम एक जहरीले कोबरा को हाथ से पकड़ ले और फिर गले में डालकर ले जाए। वहीं कुछ लोगों ने इसे बेहद खतरनाक बताया और कहा कि ऐसी हरकतें जानलेवा भी साबित हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed