{"_id":"68d235e0441d6dd9900618bc","slug":"a-two-year-old-boy-locked-with-his-dead-mother-did-something-to-keep-himself-alive-you-will-be-shocked-2025-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral News: अपनी मरी मां के साथ बंद था दो साल का बच्चा, खुद को जिंदा रखने के लिए किया ऐसा काम, हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral News: अपनी मरी मां के साथ बंद था दो साल का बच्चा, खुद को जिंदा रखने के लिए किया ऐसा काम, हो जाएंगे हैरान
Tue, 23 Sep 2025 12:47 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:47 PM IST
सार
Viral News: बच्चे की मां की मौत अचानक हुई थी। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उन्हें ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की बीमारी थी। परिवार को शक है कि शायद इन्हीं बीमारियों की वजह से उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
अपनी मरी मां के साथ बंद था दो साल का बच्चा
- फोटो : freepik.com
विस्तार
चीन से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को अंदर तक हिला दिया। यहां एक महिला की अचानक मौत हो गई, लेकिन असली दर्दनाक कहानी इसके बाद शुरू हुई। इस महिला का दो साल का बेटा कई दिनों तक घर में अकेला फंसा रहा। इतने छोटे बच्चे को न तो समझ आया कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है और न ही वह मदद के लिए बाहर जा पाया। उसने जैसे-तैसे घर में रखे जंक फूड खाकर खुद को जिंदा रखा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
मरी मां के साथ बंद था दो साल का बच्चा
बच्चे की मां की मौत अचानक हुई थी। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उन्हें ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की बीमारी थी। परिवार को शक है कि शायद इन्हीं बीमारियों की वजह से उनकी जान चली गई। लेकिन असली दर्द इस बात का है कि मां की मौत के बाद बच्चा घर में अकेला रह गया और कई दिनों तक किसी को इसकी खबर तक नहीं लगी।
विज्ञापन
ऐसे रखा खुद को जिंदा
बच्चे का नाम मियांमियां है। जब पुलिस उसे बचाने पहुंची तो उसकी हालत बहुत खराब थी। उसके कपड़े गंदे हो चुके थे और डायपर भी लंबे वक्त से बदला नहीं गया था। बच्चा भूखा-प्यासा रोते-रोते थक चुका था, लेकिन फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी और घर में रखे स्नैक्स, जेली और बाकी जंक फूड खाकर खुद को बचा लिया। ये सब तब पता चला जब महिला की एक दोस्त ने पुलिस को फोन किया। वह कई दिनों से अपनी दोस्त से बात नहीं कर पा रही थी। उसे शक हुआ कि कहीं कुछ गड़बड़ तो नहीं है। पुलिस जब घर पहुंची तो दरवाजा खोलकर देखा, अंदर महिला की लाश पड़ी हुई थी और पास ही उसका बच्चा जिंदा लेकिन बेहद लाचार हालत में घूम रहा था।
विज्ञापन
यह है पूरी कहानी
पुलिस ने तुरंत बच्चे को बाहर निकाला। वहां मौजूद एक पड़ोसी ने फौरन उसकी मदद की। उसने बच्चे को नहलाया, साफ कपड़े पहनाए और उसे ढंग का खाना खिलाया। इसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच की और राहत की बात यह रही कि बच्चे की सेहत ठीक थी और उसे कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ था। महिला पिछले काफी समय से अकेले अपने बेटे के साथ रह रही थी। उसके पति से वह बहुत पहले ही अलग हो चुकी थी। शायद इसी वजह से बच्चे और मां की हालत किसी ने ठीक से जानने की कोशिश नहीं की। मां का अचानक गुजर जाना और छोटे बच्चे का इतने दिनों तक अकेले घर में बंद रहना लोगों के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हुआ।
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
जब यह खबर सोशल मीडिया पर सामने आई तो पूरे चीन में लोगों ने इस पर दुख जताया। कई लोगों ने कहा कि बच्चा बेहद भाग्यशाली है जो जिंदा बच गया। वहीं कई लोग पड़ोसियों पर नाराज हुए कि आखिर इतने दिनों तक उन्हें कुछ पता कैसे नहीं चला।