{"_id":"682c2fd53aeac63c7b007736","slug":"a-snake-was-wrapped-around-a-liquor-bottle-the-person-struggled-a-lot-to-catch-it-video-goes-viral-on-internet-2025-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: शराब की बोतल में लिपटा था सांप, उसे पकड़ने के लिए शख्स ने खूब बेला पापड़, वीडियो देख आएगी हंसी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: शराब की बोतल में लिपटा था सांप, उसे पकड़ने के लिए शख्स ने खूब बेला पापड़, वीडियो देख आएगी हंसी
Tue, 20 May 2025 03:19 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 20 May 2025 03:19 PM IST
सार
Man was Catching Snake: यह वीडियो एक शराब की दुकान का है, जहां अचानक एक सांप घुस आता है और शराब की बोतलों पर रेंगता हुआ दिखाई देता है। लेकिन जो बात लोगों को सबसे ज्यादा चौंकाती है, वह है वहां मौजूद एक शख्स का बेखौफ रवैया। आज-कल सोशल मीडिया के दौर में सब कुछ वायरल हो जाता है और ट्रेंड का हिस्सा बन जाती है।
विज्ञापन
सांप की बोतल से लिपटा था सांप
- फोटो : इंस्टाग्राम @dynamiclaughs
विस्तार
सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में, एक ऐसा ही वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह वीडियो एक शराब की दुकान का है, जहां अचानक एक सांप घुस आता है और शराब की बोतलों पर रेंगता हुआ दिखाई देता है। लेकिन जो बात लोगों को सबसे ज्यादा चौंकाती है, वह है वहां मौजूद एक शख्स का बेखौफ रवैया। आज-कल सोशल मीडिया के दौर में सब कुछ वायरल हो जाता है और ट्रेंड का हिस्सा बन जाती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @dynamiclaughs नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति दुकान में घुसे सांप को डंडे की मदद से हटाने की कोशिश कर रहा है। सांप, शराब की बोतलों पर लिपटा हुआ है और शख्स उसे नीचे गिराने के लिए कई बार प्रयास करता है। वह डंडे से बार-बार सांप को छेड़ता है ताकि वह नीचे आ जाए और उसे पकड़ सके। इस दौरान अचानक एक शराब की बोतल गिर जाती है, लेकिन वह व्यक्ति इतनी तेजी से प्रतिक्रिया करता है कि बोतल को हवा में ही कैच कर लेता है। ये पूरा दृश्य लोगों को हैरान कर देता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों ने उस शख्स की बहादुरी की तारीफ की, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, "देसी दारू डर का दूसरा नाम।" वहीं किसी ने चुटकी लेते हुए कहा, "यमराज भी इस बंदे से डरते होंगे।" कुछ यूजर्स ने सांप की ओर से मजाक करते हुए लिखा, "सांप सोच रहा होगा कि ये किस प्रजाति का इंसान है जो मुझसे नहीं डर रहा।"
सांप की लोगों ने की खूब खिंचाई
इसके अलावा, कई लोगों ने इस वीडियो को “देसी सुपरहीरो”, “दारू की रक्षा का सच्चा योद्धा” और “दारू की ताकत” जैसे कैप्शन्स के साथ शेयर किया। इस घटना ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और यह वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। यह वीडियो जहां एक ओर हंसी का कारण बना है। वहीं, दूसरी ओर एक नॉर्मल व्यक्ति की हिम्मत और उसकी प्रतिक्रिया का भी उदाहरण पेश करता है।