फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A poisonous snake swallowed another snake, not an animal What happened next Video goes Viral

Viral Video: जानवर नहीं बल्कि दूसरे सांप को ही निगल गया जहरीला नाग, फिर जो हुआ... नहीं होगा यकीन

Fri, 03 Oct 2025 11:10 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 03 Oct 2025 11:10 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांप अपने शिकार को पूरी तरह निगलने की कोशिश कर रहा है। लेकिन यह शिकार कोई आम जानवर जैसे चूहा, मेंढक या पक्षी नहीं है, बल्कि उसी की प्रजाति का एक और सांप है।

विज्ञापन
A poisonous snake swallowed another snake, not an animal What happened next Video goes Viral
दूसरे सांप को निगल गया नाग - फोटो : एक्स@TheeDarkCircle

विस्तार

सांपों की दुनिया हमेशा से लोगों के लिए रहस्यमय और डरावनी रही है। लोग उनसे ऐसे ही नहीं डरते, बल्कि डरने की असली वजह उनका खतरनाक स्वभाव है। सांपों की गिनती उन जानवरों में होती है जो मौका मिलते ही अपने शिकार पर टूट पड़ते हैं। इंसान ही नहीं कई जानवर भी सांपों से डरकर रहते हैं। मगरमच्छों के बारे में आपने जरूर सुना होगा कि वे कई बार अपने ही बच्चों या साथी पर हमला कर देते हैं और उन्हें खा भी जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सांप भी कभी-कभी ऐसा ही करते हैं? जी हां सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सबको चौंका दिया है। इस वीडियो में एक सांप अपने ही जैसे दूसरे सांप को जिंदा निगलता हुआ दिखाई दे रहा है। यह दृश्य इतना डरावना है कि जिसने भी इसे देखा वह हैरान रह गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांप अपने शिकार को पूरी तरह निगलने की कोशिश कर रहा है। लेकिन यह शिकार कोई आम जानवर जैसे चूहा, मेंढक या पक्षी नहीं है, बल्कि उसी की प्रजाति का एक और सांप है। बड़े सांप ने छोटे सांप को आधा निगल भी लिया था और बाकी आधा हिस्सा उसके मुंह से बाहर लटक रहा था। इस दृश्य ने लोगों की रूह तक कंपा दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सांप को निगल गया नाग
एक्सपर्ट बताते हैं कि सांपों में कभी-कभी अपनी ही प्रजाति को खाने की प्रवृत्ति देखी जाती है। ऐसा खासकर तब होता है जब बड़े सांप को लंबे समय तक खाना नहीं मिलता या वह अपने इलाके में अपना दबदबा बनाए रखना चाहता है। ऐसे हालात में छोटे सांप उनके शिकार बन जाते हैं। जंगल और प्रकृति के ऐसे खौफनाक राज अक्सर लोगों को हैरान कर देते हैं। यह वीडियो भी उन्हीं डरावने दृश्यों में से एक है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस खौफनाक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheeDarkCircle नाम की आईडी से शेयर किया गया है। यह वीडियो सिर्फ एक मिनट का है लेकिन इसमें कैद नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता। अब तक इसे 56 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने इसे बेहद खतरनाक कहा तो किसी ने लिखा कि "प्रकृति कितनी निर्दयी हो सकती है, यह वीडियो उसका जीता-जागता उदाहरण है।" हालांकि यह वीडियो कहां का है और किसने शूट किया है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इतना जरूर है कि सोशल मीडिया पर लोग इसे लगातार शेयर कर रहे हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed