फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A passenger caught thief hand and man was hanging for a long distance video went viral in hindi

Viral Video: चलती ट्रेन से फोन खींचना चोर को पड़ा भारी, यात्री ने पकड़ लिया हाथ दूर तक लटका रहा शख्स और फिर...

Fri, 11 Apr 2025 06:21 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 11 Apr 2025 06:21 PM IST
सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन के खिड़की पर लटका हुआ है। कुछ यात्री चलती ट्रेन पर से ही उसे कई चाटें मारते दिख रहे हैं। आइए इस वीडियो के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
A passenger caught thief hand and man was hanging for a long distance video went viral in hindi
वायरल वीडियो में ट्रेन पर लटका शख्स - फोटो : X/@BimaruKumari

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति चलती ट्रेन पर लटका नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह व्यक्ति एक चोर है, जिसने चलती ट्रेन में एक यात्री से मोबाइल छीनने की कोशिश की थी। लेकिन यात्री की सजगता ने चोर के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इतना ही नहीं, यात्री ने चलती ट्रेन पर ही चोर को कई थप्पड़ मारे, जो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि चलती ट्रेन पर जिस तरह व्यक्ति लटका हुआ है, वह दृश्य अपने आप में बेहद डरावना है। बता दें कि खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 7 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन


विज्ञापन


वीडियो में क्या है?
वीडियो का दृश्य देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जैसे ही चोर ने खिड़की से हाथ डालकर फोन छीनने की कोशिश की होगी, यात्री ने फुर्ती से उसका हाथ पकड़ लिया होगा। इसके बाद जो होता है, वह इस वीडियो को और रोचक बना देता है। यात्री चोर का हाथ कसकर पकड़े रखता है और उसे खिड़की के पास खींचकर जोर-जोर से एक के बाद एक पूरे नौ चांटे जड़ देता है। अच्छी बात यह रही कि चोर लटका रहा, और यात्री ने उसका हाथ नहीं छोड़ा, वरना यह घटना और गंभीर हो सकती थी। वीडियो में लिखे कैप्शन के मुताबिक, यह वीडियो बिहार के भागलपुर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो में चोर की हालत ऐसी नजर आती है जैसे वह रहम की भीख मांग रहा हो। लेकिन वह ऐसी स्थिति में फंसा हुआ है कि उसे छोड़ना भी खतरनाक हो सकता है। यही वजह है कि वीडियो के अंत में कुछ लोग चोर को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, साथ ही ट्रेन की रफ्तार भी धीमी होती जा रही है। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, लेकिन इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंत में लोग इस शख्स को बचा लिए होंगे।


ये भी पढ़ें- Viral Video: ''लड़की की हिम्मत को सलाम है'', वायरल वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को लोग इंटरनेट पर तेजी से शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ऐसे ही सबक सिखाना चाहिए चोरों को!" दूसरे यूजर ने लिखा, "चोर को नौ चांटे पड़ गए, अब शायद दोबारा चोरी करने का नहीं सोचेगा!" इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @BimaruKumari नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 7 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इसे 4 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: देसी जुगाड़ से बने इस रोलर कोस्टर को देखकर नहीं होगा भरोसा, 3 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed