Viral Video: देसी जुगाड़ से बने इस रोलर कोस्टर को देखकर नहीं होगा भरोसा, 3 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो
इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक देसी जुगाड़ से बना रोलर कोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिए कैप्शन के मुताबिक यह रोलर कोस्टर इंडोनेशिया का है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: इंडोनेशिया, जिसे 'हजार द्वीपों का देश' कहा जाता है, प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यह दक्षिण-पूर्व एशिया की ऐसी जगह है, जो हरी-भरी पहाड़ियों, ज्वालामुखियों, प्राचीन मंदिरों और समुद्र तटों से सजा हुआ है। यहां के घने जंगल, नीले समुद्र और सांस्कृतिक वैभव पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इंडोनेशिया के बाली, बोरोबुदुर और कोमोडो नेशनल पार्क जैसी जगहें दुनिया भर से सैलानियों को आकर्षित करती हैं। इसी से संबंधित एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चे देसी लकड़ी से बने रोलर कोस्टर पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो इतना मजेदार है कि लोग इस वीडियो को देखकर अपने बचपन के दिन याद कर रहे हैं। आइए पहले वीडियो देखते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
वीडियो में क्या है?
वीडियो की शुरुआत में बच्चे बांस से बने ट्रैक पर स्लेज जैसी संरचना पर बैठकर नीचे की ओर फिसलते दिखते हैं। इस दौरान उनकी हंसी और उत्साह इतना आकर्षक है कि, वीडियो देखने वालों के चेहरे पर मुस्कान ला देता है। खास बात यह है कि कोई हाई-टेक सवारी नहीं, बल्कि पूरी तरह स्थानीय कारीगरों द्वारा बांस से बनाया गया है। आसपास की हरी-भरी पहाड़ियां, छोटा-सा गांव और साफ नीला आसमान इस दृश्य को और खूबसूरत बनाते हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि इस रोलर कोस्टर का ट्रैक बिल्कुल रेलवे ट्रैक से मिलता जुलता दिख रहा है। साथ ही इसमें दो रास्ते भी बने हैं जिस पर चलने के लिए स्लेज और की मदद से रास्ता भी बदल सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया इतनी सहज और मजेदार है कि इसे देखकर हर कोई इस सवारी का हिस्सा बनना चाहता है।
लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'यह असली खुशी है, जो पैसे से नहीं खरीदी जा सकती।' वहीं, दूसरे ने कहा, 'मुझे अपने बचपन की याद आ गई, काश मैं भी इसे ट्राई कर पाता!' बहुत से लोग इस देसी रोलरकोस्टर को 'इको-फ्रेंडली' और 'जीनियस' बता रहे हैं, जो मेघालय की स्थानीय प्रतिभा को दर्शाता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @salfaniadit नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 3 करोड़ 14 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 11 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।