फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A pack of dogs attacked a boy at midnight the man took out his belt and then what happened Video goes Viral

Viral Video: आधी रात को कुत्तों के झुंड ने किया लड़के पर हमला, शख्स ने निकाली बेल्ट और फिर जो हुआ...

Wed, 11 Jun 2025 10:54 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 11 Jun 2025 10:54 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति, जो रेलवे स्टेशन से लौट रहा था या वहां जा रहा था, रात के सन्नाटे में बैग लटकाए सड़क पर चल रहा था। तभी एक झुंड में मौजूद आवारा कुत्तों ने अचानक उसे घेर लिया। कुत्तों की भौंकने और दौड़ने की हरकतें ऐसी लग रही थीं जैसे वे किसी लूट की योजना बना रहे हों।

विज्ञापन
A pack of dogs attacked a boy at midnight the man took out his belt and then what happened Video goes Viral
कुत्तों ने आदमी को घेरा - फोटो : इंस्टाग्राम @main_ambarsariya

विस्तार

शहरी इलाकों में आवारा कुत्तों का खतरा अब किसी से छिपा नहीं है। मगर जब ये खतरा असल जिंदगी में सामने आ जाए और कोई व्यक्ति खुद को बचाने के लिए पैंट की बेल्ट तक उतार दे तो नजारा किसी थ्रिलर फिल्म जैसा लगने लगता है। अमृतसर के पुतलीघर इलाके से एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही एक वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति, जो रेलवे स्टेशन से लौट रहा था या वहां जा रहा था, रात के सन्नाटे में बैग लटकाए सड़क पर चल रहा था। तभी एक झुंड में मौजूद आवारा कुत्तों ने अचानक उसे घेर लिया। कुत्तों की भौंकने और दौड़ने की हरकतें ऐसी लग रही थीं जैसे वे किसी लूट की योजना बना रहे हों। पहले तो लड़के ने खुद को संभाला और डरा नहीं पर जब खतरा बढ़ता गया तो उसने अपनी पैंट से बेल्ट निकाल ली और उसे लहराकर कुत्तों को डराने की कोशिश की।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Main Ambarsaro (ਮੈੰ ਅੰਬਰਸਰੋ) (@main_ambarsariya)

विज्ञापन
विज्ञापन



कुत्तों के लिए निकाली बेल्ट
बेल्ट लहराते हुए वह किसी फिल्मी हीरो जैसा लग रहा था, जो अकेला दुश्मनों से भिड़ने को तैयार हो। हालांकि, कुत्ते भी पीछे हटने को तैयार नहीं थे। दौड़ते-दौड़ते वह शख्स अचानक सड़क पर गिर गया फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी और बेल्ट से ही कुत्तों को डराता रहा। हालांकि, इस घटना का असली मोड़ तब आया जब एक कार सवार अचानक मौके पर पहुंचा। उसने बिना देर किए अपनी कार कुत्तों की ओर बढ़ाई, जिससे सभी कुत्ते डरकर वहां से भाग निकले। इस तरह कार वाला शख्स जैसे किसी सुपरहीरो की तरह उस लड़के की जान बचाकर चला गया।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह पूरा वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @main_ambarsariya पर पोस्ट किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी मजेदार और तीखी दोनों हैं। एक यूजर ने कहा, "बेल्ट वाला आदमी तो बिल्कुल अक्षय कुमार लग रहा है!" वहीं एक अन्य ने नगर निगम को घेरते हुए लिखा, “कुत्तों से डर के घर में बैठे रहें क्या? कोई तो ध्यान दे इन पर।” कुछ कमेंट्स में सवाल भी उठे कि वीडियो रिकॉर्ड करने वाला इंसान मदद क्यों नहीं कर रहा था, क्या वह सिर्फ कैमरा पकड़कर बैठा था? वहीं एक यूजर ने मजाकिया लहजे में पूछा, "क्या बैग में बिरयानी थी जो कुत्ते इतने दीवाने हो गए?"
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed