Viral Video: सड़क किनारे फन फैलाए सांप पर नेवले ने पीछे से बोला धावा, कुछ सेकंड में शुरू हुई जानलेवा भिड़ंत
Viral Video: वीडियो में सड़क किनारे एक कोबरा जैसा सांप फन फैलाकर खड़ा दिखता है। तभी अचानक पीछे से आया नेवला तेजी से उस पर पहला हमला कर देता है।
विस्तार
सांप और नेवले की दुश्मनी कोई नई बात नहीं है। बचपन से हम कहानियों और फिल्मों में सुनते आए हैं कि दोनों एक-दूसरे को देखते ही भिड़ जाते हैं। वजह भी साफ है। एक शिकारी है और दूसरा शिकार। ऐसे में दोस्ती की तो बिल्कुल गुंजाइश नहीं बचती। नेवला तेज, फुर्तीला और चालाक होता है, जबकि सांप का पूरा भरोसा अपने फन और जहर पर टिका रहता है। लेकिन अक्सर होता यही है कि सांप चाहे जितना हल्ला मचा ले, नेवले के सामने उसकी एक न चलती। यही वजह है कि इंटरनेट पर जब दोनों की भिड़ंत वाला कोई वीडियो आता है, लोग उसे पूरा देखने से खुद को रोक नहीं पाते। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों जबरदस्त वायरल है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो सड़क किनारे का है, जहां एक कोबरा जैसा दिखने वाला सांप खड़ा है। वह सड़क की तरफ मुंह करके फन फैलाए हुए स्थिति को भांप रहा है। तभी पीछे से नेवला फुर्ती से आता है और बिना देर किए सांप पर पहला वार कर देता है। सांप तुरंत बचकर पलटवार करने की कोशिश करता है, लेकिन नेवले की तेजी उसके हर मूवमेंट पर भारी पड़ती है। दोनों के बीच कुछ सेकंड में ऐसी टक्कर शुरू होती है कि देखने वालों की सांसें थम जाएं। वीडियो पर बैकग्राउंड में चल रहा गाना भी माहौल को और ड्रामेटिक बना देता है, जिससे पूरा सीन और भी रोमांचक लगता है।
View this post on Instagram
सांप हो जाता है घायल
लड़ाई बढ़ती जाती है और सांप थकता हुआ दिखने लगता है। उसकी हरकतों से साफ पता चलता है कि वह घायल हो चुका है, लेकिन वह पीछे हटने को तैयार नहीं। दूसरी तरफ नेवला भी अपनी पकड़ और वारों से उसे कमजोर करता जाता है। वीडियो में दोनों बार-बार एक-दूसरे के इर्द-गिर्द घूमते हैं, वार करते हैं और बचने की कोशिश करते हैं। यह भिड़ंत इतनी तीव्र होती है कि कुछ ही पलों में लगता है जैसे किसी नेशनल ज्योग्राफिक डॉक्यूमेंट्री का लाइव सीन सामने आ गया हो।
लोगों ने वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
आखिर में कोबरा जैसा दिखने वाला सांप किसी तरह से मौका पाकर नेवले को पकड़ लेता है और उसे खींचते हुए दूर ले जाने लगता है। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है और आगे क्या हुआ, यह देखने वाले सिर्फ अंदाजा ही लगा पाते हैं। कुल मिलाकर 28 सेकंड का यह छोटा-सा क्लिप देखने वालों को पूरी तरह बांधे रखता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @shubhhh__official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “नाग और नेवले की असली जंग।” मात्र चार दिनों में इस क्लिप ने धूम मचा दी है। इसे 1 करोड़ 42 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। 4 लाख से ज्यादा लाइक्स और हजारों कमेंट्स बताते हैं कि लोगों में यह वीडियो कितना लोकप्रिय हो गया है। एक यूजर ने तो मजाक में लिखा, “फूड चेन हमने पढ़ी है भैया, कैमरामैन को गलत मत ठहराओ।” कई लोग इसे बेहद थ्रिलिंग बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे नेचर का असली रूप कह रहे हैं।