फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A man was upset about overcharging of food items in the train the pantry staff slammed him Video viral

Viral Video: ट्रेन में खाने के सामान की ओवर चार्जिंग को लेकर शख्स ने की शिकायत, पैंट्री स्टाफ ने पटक कर मारा

Thu, 17 Jul 2025 10:47 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 17 Jul 2025 10:47 AM IST
सार

Viral Video: ऐसी ही एक ताजा घटना ट्रेन वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस से जुड़ी है। वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि स्लीपर कोच में कुछ पैंट्री कर्मचारी एक यात्री पर हमला कर रहे हैं।

विज्ञापन
A man was upset about overcharging of food items in the train the pantry staff slammed him Video viral
पैंट्री स्टाफ ने की मारपीट - फोटो : एक्स@write2divya

विस्तार

रेलवे यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ऊपर माना जाता है, लेकिन हाल ही में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जो इस भरोसे को झटका देती हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें ट्रेन के पैंट्री स्टाफ को यात्रियों के साथ मारपीट करते हुए देखा गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह झगड़े सिर्फ इसलिए होते हैं क्योंकि यात्री पैंट्री सेवा को लेकर शिकायत करते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऐसी ही एक ताजा घटना ट्रेन वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस से जुड़ी है। वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि स्लीपर कोच में कुछ पैंट्री कर्मचारी एक यात्री पर हमला कर रहे हैं। जानकारी की मानें तो उस यात्री ने खाने और पानी की कीमतों को लेकर ओवरचार्जिंग की शिकायत की थी। शिकायत के बाद पैंट्री कर्मचारी उसकी सीट पर पहुंचे और उस पर हाथ छोड़ दिया।
विज्ञापन

 


पैंट्री स्टाफ ने की मारपीट
वीडियो में साफ नजर आता है कि दो से तीन कर्मचारी मिलकर उस एक यात्री को बेरहमी से पीट रहे हैं। यह पहली बार नहीं है, जब ऐसा मामला सामने आया हो। इससे पहले भी कई बार शिकायत करने पर पैंट्री स्टाफ द्वारा मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यह घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। खासकर तब जब IRCTC बार-बार ऐसे मामलों में दखल देने और कार्रवाई करने का दावा करता है, लेकिन इसके बावजूद हालात जस के तस हैं।


यूजर्स ने जाहिर किया गुस्सा
यह वीडियो X पर @write2divya नामक यूजर ने साझा किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "यह वीडियो ट्रेन नंबर 11463 का है। जब खाने और पानी की ओवर चार्जिंग की शिकायत ट्विटर पर की गई, तो @RailwaySeva ने अपने गुंडों से यात्रियों को पिटवा दिया। @RailMinIndia क्या इन गुंडों पर कोई कार्रवाई हुई?" इस वीडियो को अब तक 55 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1500 से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया है। वहीं करीब 150 यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। अधिकतर यूजर्स पैंट्री स्टाफ के रवैये पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा, “लगता है अब ट्रेन में पैंट्री की जगह बाउंसर घूम रहे हैं।” वहीं दूसरे ने कहा, “इस तरह की घटनाएं बहुत गंभीर हैं, रेलवे को यात्रियों की सुरक्षा के लिए नई रणनीति बनानी चाहिए।” रेलवे ने भी इस मुद्दे पर जवाब दिया है। @RailwaySeva ने ट्वीट कर कहा, “मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी जा रही है। @Drmjabalpur @Wrdrmrjt कृपया अपना पीएनआर नंबर और मोबाइल नंबर डायरेक्ट मैसेज के जरिए हमें भेजें, हम आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं।”
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed