फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A man was sitting on a seat in the hospital suddenly he started struggling and falling Video goes Viral

Viral Video: अस्पताल में सीट पर बैठा था शख्स, अचानक लगा छटपटाने और गिरने, फिर ऐसे फरिश्ता बना डॉक्टर

Wed, 10 Sep 2025 12:25 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 10 Sep 2025 12:25 PM IST
सार

Viral Video: यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन पिछले एक दिन से यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक और ट्विटर तक हर जगह लोग इसे शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
A man was sitting on a seat in the hospital suddenly he started struggling and falling Video goes Viral
डॉक्टर ने बचाई मरीज की जान - फोटो : इंस्टाग्राम @hislove_and_herdiary

विस्तार

यह बात अक्सर कही जाती है कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं। जब कोई इंसान बीमार होता है या गंभीर परेशानी में फंस जाता है तो सबसे पहले उसे डॉक्टर ही याद आते हैं। डॉक्टर न केवल बीमारी की पहचान करते हैं बल्कि पूरी लगन के साथ मरीज को ठीक करने की कोशिश भी करते हैं। उनके लिए यह फर्क नहीं पड़ता कि सामने वाला अमीर है या गरीब। उनका सबसे बड़ा फर्ज सिर्फ मरीज की जान बचाना होता है। इसी फर्ज का उदाहरण हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हुए एक वीडियो में देखने को मिला। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन पिछले एक दिन से यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक और ट्विटर तक हर जगह लोग इसे शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो ने कई लोगों की आंखें नम कर दी हैं। यूजर्स लगातार यही कह रहे हैं कि इसी वजह से डॉक्टर को भगवान से कम नहीं माना जाता। वीडियो में दिखाया गया है कि अचानक अस्पताल में एक शख्स को सीने में तेज दर्द होता है। वह कुर्सी पर बैठा होता है और देखते ही देखते बेहोश होकर नीचे गिरने लगता है। यह स्थिति बहुत खतरनाक मानी जाती है क्योंकि यह कार्डियक अरेस्ट या दिल का दौरा पड़ने जैसी गंभीर दिक्कत का संकेत हो सकती है। ऐसे में मरीज की जान खतरे में पड़ जाती है। लेकिन सही समय पर CPR देकर उसकी जिंदगी बचाई जा सकती है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ʜı𝐬 𝐥σ𝐯ε ʌŋ𝐃 ʜε𝐫 𝐃ıʌ𝐫𝐲웃유 (@hislove_and_herdiary)

विज्ञापन
विज्ञापन



डॉक्टर ने CPR देकर बचाई जान
यही बात उस डॉक्टर ने साबित कर दी। जैसे ही शख्स गिरा डॉक्टर दौड़ते हुए वहां पहुंचे और बिना देर किए CPR देना शुरू कर दिया। डॉक्टर का यह कदम मरीज की जान बचाने में मददगार साबित हुआ। कुछ सेकंड बाद ही उस शख्स की सांसें नॉर्मल हो गईं और वह होश में आ गया। वीडियो में आगे दिखाया गया है कि वही शख्स बाद में अस्पताल के बेड पर लेटा हुआ फोन पर बात करता नजर आता है। यानी उसकी हालत स्थिर हो चुकी थी। लगभग 22 सेकंड का यह छोटा-सा वीडियो हर किसी को भावुक कर देने वाला है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @hislove_and_herdiary नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया। कैप्शन में सिर्फ इतना लिखा गया, “वह बच गया।” लेकिन इन तीन शब्दों में उस पूरे पल की अहमियत साफ झलक जाती है। इस वीडियो को पोस्ट किए जाने के एक ही दिन के अंदर साढ़े सात लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 50 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है और 300 से ज्यादा कमेंट भी आ चुके हैं। लोगों की प्रतिक्रियाएं भी बहुत खास रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि हमें ऐसे डॉक्टरों की सबसे ज्यादा जरूरत है, जो बिना सोचे-समझे तुरंत कदम उठाएं। दूसरे यूजर ने कहा कि कम से कम इस डॉक्टर ने किसी दूसरे के आने का इंतजार नहीं किया, बल्कि खुद ही जिम्मेदारी निभाई। तीसरे यूजर का मानना था कि भले ही CPR का तरीका सही न रहा हो, लेकिन आखिरकार मरीज की जान तो बच गई। वहीं, चौथे यूजर ने डॉक्टर को भगवान बताकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed