{"_id":"68c93c659a954c06e70c5f48","slug":"a-man-locked-14-mosquitoes-in-a-glass-and-gave-them-a-painful-death-video-goes-viral-on-internet-2025-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: शख्स ने एक साथ 14 मच्छरों को ग्लास में बंद कर दी दर्दनाक मौत, यमराज भी सदमे में आ गए","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: शख्स ने एक साथ 14 मच्छरों को ग्लास में बंद कर दी दर्दनाक मौत, यमराज भी सदमे में आ गए
Tue, 16 Sep 2025 04:01 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 16 Sep 2025 04:01 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो की शुरुआत होती है एक नॉर्मल ग्लास से। एक शख्स ने प्लास्टिक का गिलास लिया और उसमें 14 मच्छरों को कैद कर दिया। ग्लास के ऊपर ढक्कन लगाकर उसे बंद कर दिया गया ताकि मच्छर बाहर न निकल सकें।
विज्ञापन
शख्स ने एक साथ 14 मच्छरों को ग्लास में बंद कर दी दर्दनाक मौत
- फोटो : एक्स@InternetH0F
विस्तार
सोशल मीडिया ऐसी जगह है जहां हर दिन कुछ नया और अलग देखने को मिल जाता है। यहां कभी मजेदार वीडियो वायरल होते हैं तो कभी ऐसे सीन सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक अनोखा वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में मच्छरों से छुटकारा पाने का अजीब लेकिन दिलचस्प तरीका दिखाया गया है। लोग इसे देखकर हंस भी रहे हैं और हैरान भी हो रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत होती है एक नॉर्मल ग्लास से। एक शख्स ने प्लास्टिक का गिलास लिया और उसमें 14 मच्छरों को कैद कर दिया। ग्लास के ऊपर ढक्कन लगाकर उसे बंद कर दिया गया ताकि मच्छर बाहर न निकल सकें। इसके बाद उस ग्लास के ऊपर मार्टिन का एक छोटा टुकड़ा जलाकर रख दिया गया। जैसे ही धुआं अंदर भरने लगा वैसे मच्छरों की बेचैनी बढ़ गई। वे ग्लास के अंदर तेजी से उड़ने लगे और कुछ ही सेकंड में उनकी हालत खराब होने लगी। धीरे-धीरे सारे मच्छर मरने लगे।
विज्ञापन
most satisfying video ever pic.twitter.com/dtMW5HYPpj
— internet hall of fame (@InternetH0F) September 15, 2025
विज्ञापन
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह नजारा देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। आमतौर पर लोग मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी, कॉइल या स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस वीडियो में जो तरीका अपनाया गया, वह बहुत अलग था। शायद यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। लोगों के कमेंट्स भी उतने ही मजेदार रहे। किसी ने लिखा, "भाई ने तो मच्छरों की जेल बना दी।" एक और यूजर ने मजाक करते हुए कहा, "अब मच्छर भी सोच रहे होंगे कि फंस गए गलत जगह पर।" वहीं, एक शख्स ने इसे कोर्टरूम से जोड़ते हुए लिखा, "यह तो मच्छरों की अदालत बन गई, जहां तुरंत सजा सुनाई गई और तुरंत अमल भी हो गया।"
इस वजह से वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि कुल मिलाकर इस वीडियो ने लोगों को खूब हंसाया भी और सोचने पर भी मजबूर किया। एक तरफ लोग मजाकिया कमेंट्स कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग इसे मच्छरों से बचने का नया और आसान उपाय मान रहे हैं। सोशल मीडिया की यही खासियत है कि यहां कभी-कभी छोटी-सी चीज भी बड़ी चर्चा का कारण बन जाती है। इस बार मच्छरों को मारने का यह तरीका लोगों के बीच ट्रेंड बना हुआ है और हर कोई इसे अपने-अपने अंदाज में एंजॉय कर रहा है।