{"_id":"68e89fbc37de1e28640f91b7","slug":"a-man-having-lost-his-senses-was-trying-to-enter-the-engine-of-a-goods-train-in-the-dark-of-night-video-viral-2025-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: होश-हवास खोकर रात के अंधेरे में मालगाड़ी के इंजन में घुस रहा था शख्स, डांटने पर की अजीब हरकत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: होश-हवास खोकर रात के अंधेरे में मालगाड़ी के इंजन में घुस रहा था शख्स, डांटने पर की अजीब हरकत
Fri, 10 Oct 2025 12:51 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:51 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए कि आखिर कोई यात्री ट्रेन छोड़कर मालगाड़ी के इंजन में क्यों घुसना चाहेगा। दरअसल, यह घटना उस समय की है जब मालगाड़ी को प्लेटफॉर्म से पहले आउटर सिग्नल पर खड़ा किया गया था।
विज्ञापन
मालगाड़ी के इंजन में घुस रहा था नशे में धुत युवक
- फोटो : इंस्टाग्राम @yogi_raj_meena1
विस्तार
रेलवे की पटरियों पर हर दिन हजारों ट्रेनें दौड़ती हैं। इनमें कहीं तेज रफ्तार एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें होती हैं तो कहीं लोकल पैसेंजर गाड़ियां। लेकिन इनके अलावा मालगाड़ियां भी रेलवे सिस्टम का अहम हिस्सा हैं। मालगाड़ी से सामान और जरूरी चीजों का परिवहन होता है। आम तौर पर यात्री इन ट्रेनों में सफर नहीं कर सकते लेकिन कई बार लोग अजीब हरकतें कर बैठते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स नशे की हालत में मालगाड़ी के इंजन में चढ़ने की कोशिश करता दिखा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए कि आखिर कोई यात्री ट्रेन छोड़कर मालगाड़ी के इंजन में क्यों घुसना चाहेगा। दरअसल, यह घटना उस समय की है जब मालगाड़ी को प्लेटफॉर्म से पहले आउटर सिग्नल पर खड़ा किया गया था। ऐसे मौकों पर ट्रेन कुछ देर तक वहीं खड़ी रहती है। उसी दौरान एक शख्स, जो नशे में धुत नजर आ रहा था। इंजन की ओर बढ़ा और उसमें चढ़ने लगा।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
मालगाड़ी में घुसना चाह रहा था युवक
इंजन में मौजूद रेलवे कर्मचारी यह देखकर तुरंत सतर्क हो गए। उन्होंने उसे रोकते हुए कहा, "ओए, कहां घुस रहा है? कहां जाना है?" उस शख्स ने जवाब दिया, "स्टेशन पर जाना है।" इस पर कर्मचारी ने समझाया कि "स्टेशन जाना है तो बोगी में जाओ, इंजन में क्यों चढ़ रहे हो?" तभी एक और कर्मचारी ने उसे डांटते हुए कहा, "चल हट, मारूंगा नहीं तो। ऐसे जाएगा या पिट-पिटाकर जाएगा?"
रेलवे कर्मचारियों ने की सख्ती
रेलवे कर्मचारियों की सख्ती सुनकर वह शख्स थोड़ी देर के लिए पीछे हट गया। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। कुछ देर बाद वह फिर इंजन की तरफ लौट आया और दोबारा चढ़ने लगा। इस पर कर्मचारी और ज्यादा नाराज हो गए। उन्होंने चिल्लाकर कहा, "अरे कहां जा रहा है? ये मालगाड़ी है मालगाड़ी।" आखिरकार उन्होंने उसे नीचे उतरने पर मजबूर कर दिया और किसी तरह स्थिति को संभाला।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस पूरे वाकये का वीडियो Instagram पर @yogi_raj_meena1 नाम के यूजर ने साझा किया। वीडियो में सबटाइटल भी डाले गए थे, जिसमें लिखा था, "ये देश ऐसे लोगों से परेशान है, जबरदस्ती इंजन में चढ़ रहा है।" पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "इनका क्या इलाज है? आगे आकर खड़ा हो गया। एक बार बचा लिया, फिर भी दादागिरी से इंजन में चढ़ने लगा।" वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गया। अब तक इसे दो लाख से ज्यादा व्यूज, हजारों लाइक्स और सैकड़ों कमेंट मिल चुके हैं। लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने मजाक में लिखा, "सर आपको गेट बंद रखना चाहिए।" तो किसी ने कहा, "शायद ये खुद ट्रेन चलाना चाहता हो, इसको ट्रेन थमा दी जाए।" वहीं एक यूजर ने हंसी में लिखा, "बैठा लो बेचारों को, थोड़ा घुमा दो।" कई लोगों ने यह भी कहा कि शख्स पूरी तरह नशे में लग रहा था।