{"_id":"68d2546c099fda6d090a42a6","slug":"a-man-converted-a-desi-bed-into-a-car-and-took-his-family-for-a-ride-video-goes-viral-on-internet-2025-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: शख्स ने देसी पलंग को ही बना डाला कार और परिवार को घुमाया, देसी जुगाड़ देख लोगों ने पकड़ा माथा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: शख्स ने देसी पलंग को ही बना डाला कार और परिवार को घुमाया, देसी जुगाड़ देख लोगों ने पकड़ा माथा
Tue, 23 Sep 2025 03:51 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 23 Sep 2025 03:51 PM IST
सार
Viral Video: ये कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी कई वीडियो आए हैं, जिसमें लोग पलंग में इंजन, स्टीयरिंग और ब्रेक लगाकर उसे गाड़ी बना देते हैं। लेकिन इस वीडियो में दिख रहा है कि यह शख्स अपने गांव की सड़क पर अपनी बनाई गाड़ी चला रहा है।
विज्ञापन
पलंग को बना दिया कार
- फोटो : एक्स@RealTofanOjha
विस्तार
भारत में जुगाड़बाजों की कमी नहीं है। लोग छोटी-छोटी चीजों में भी बड़े आइडिया निकाल लेते हैं। बाइक के टायर में हवा भरने से लेकर बाइक को ई-रिक्शा में बदलना या अपनी खुद की गाड़ी लॉन्च करना हमारे यहां लोग हर चीज कर लेते हैं। अब हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने पलंग को ही गाड़ी में बदल दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ये कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी कई वीडियो आए हैं, जिसमें लोग पलंग में इंजन, स्टीयरिंग और ब्रेक लगाकर उसे गाड़ी बना देते हैं। लेकिन इस वीडियो में दिख रहा है कि यह शख्स अपने गांव की सड़क पर अपनी बनाई गाड़ी चला रहा है। सड़क के किनारे खेत-खलियान साफ दिखाई दे रहे हैं। इस अनोखी गाड़ी में पलंग के बीचों-बीच स्टीयरिंग लगी है। पलंग के अंदर इंजन, एक्सेलेटर और ब्रेक भी लगाए हुए हैं। गद्दे ऊपर बैठने के लिए रखे हैं ताकि सवारी आराम से बैठ सके। गाड़ी के आगे टिन लगाकर इसे असली गाड़ी जैसा लुक दिया गया है। हेडलाइट भी लगी है।
विज्ञापन
पूरा कार कंपनी में डर का माहौल है, अमेरिका क्या कहता था?😂🤣🔥 pic.twitter.com/SKcdn07qr1
— Toofan Ojha (@RealTofanOjha) September 21, 2025
विज्ञापन
शख्स ने पलंग को बनाया गाड़ी
वीडियो में यह दिखाया गया है कि शख्स खुद गाड़ी चला रहा है और उसके साथ कई महिला सवारी और एक बच्ची भी बैठी हैं। गाड़ी चार पहियों वाली है और चलाने में भी स्मूथ लगती है। इस जुगाड़ को देखकर लोग हैरान रह गए हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे एक्स पर @RealTofanOjha ने शेयर किया और अब तक इस पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। लोग इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
किसी ने लिखा, “ये तो नया आविष्कार है, सारी कार कंपनियां टेंशन में आ जाएंगी।” किसी ने कहा, “भारत में जुगाड़बाजों की कमी नहीं है।” और किसी ने मजाक में लिखा, “भाई की गाड़ी तो टेस्ला को भी मात दे देगी।” इस वीडियो को देखकर साफ लगता है कि भारतीय जुगाड़बाज किसी भी चीज को गाड़ी में बदलने में माहिर हैं। चाहे पलंग हो, बाइक हो या कोई और साधन लोगों की सोच और क्रिएटिविटी देखकर यही लगता है कि इंडिया में इनोवेशन का कोई अंत नहीं है। सिर्फ मनोरंजन के लिए ही नहीं, बल्कि यह वीडियो ये भी दिखाता है कि हमारी क्रिएटिव सोच कितनी मजबूत है। हर कोई अपने आसपास की चीजों को नए तरीके से इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।