{"_id":"68999a9d4fdf709eee04885f","slug":"a-man-came-out-of-the-toilet-at-midnight-then-suddenly-a-man-came-in-front-of-him-video-goes-viral-on-internet-2025-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: आधी रात को टॉयलेट से निकला शख्स, तभी अचानक सामने आया शख्स, न तो पकड़ा और न मारा फिर भी...","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: आधी रात को टॉयलेट से निकला शख्स, तभी अचानक सामने आया शख्स, न तो पकड़ा और न मारा फिर भी...
Mon, 11 Aug 2025 02:57 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:57 PM IST
सार
Viral Video: सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि रात गहरी हो चुकी है, अंधेरा फैला हुआ है और दूर से कुत्तों के भौंकने की आवाजें आ रही हैं। चौकीदार आराम से चलते हुए एक कमरे के पास आता है।
विज्ञापन
शख्स के सामने अचानक से आया शेर
- फोटो : इंस्टाग्राम @nasitkamal
विस्तार
इंसान और शेर का आमना-सामना हमेशा रोमांच और डर से भरा होता है, लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इस डर में हंसी का तड़का भी लगा दिया। यह घटना देर रात की है, जब चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था। एक चौकीदार, जो शायद अपनी ड्यूटी कर रहा था, कुछ देर के लिए बाहर निकला। उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि वह एक ऐसे पल का हिस्सा बनने वाला है, जिसे बाद में लाखों लोग देखेंगे। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि रात गहरी हो चुकी है, अंधेरा फैला हुआ है और दूर से कुत्तों के भौंकने की आवाजें आ रही हैं। चौकीदार आराम से चलते हुए एक कमरे के पास आता है। वह बिल्कुल निश्चिंत है, मानो सब कुछ सामान्य हो। लेकिन उसी वक्त कमरे के पीछे से जंगल का राजा शेर धीरे-धीरे निकलता है।
विज्ञापन
वॉशरूम से निकला शख्स सामने दिखा शेर
चौकीदार को इसकी बिल्कुल भी भनक नहीं होती क्योंकि शेर की हल्की गुर्राहट कुत्तों के शोर में दब जाती है। जैसे ही चौकीदार कमरे के कोने पर रुक कर अपनी जिप खोलने की तैयारी करता है, उसकी नजर अचानक सामने खड़े शेर पर पड़ती है। यह नजारा इतना खतरनाक था कि चौकीदार तुरंत घबरा गया और जोर से चिल्लाते हुए भागने लगा। लेकिन इस कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट यही है कि शेर भी उसी वक्त उतनी ही तेजी से उल्टी दिशा में भाग खड़ा हुआ। यह दृश्य एक साथ डरावना और मजेदार था क्योंकि जिसे हम ताकत और निडरता का प्रतीक मानते हैं, वह भी इंसान जितना ही डर गया।
विज्ञापन
View this post on Instagram
चौकीदार जोर से चिल्लाया
हमने हमेशा सुना है कि शेर किसी से नहीं डरता और बहादुर इंसानों की तुलना भी शेर से की जाती है। लेकिन यह वीडियो इस सोच को बदल देता है। असल में शेर तब ही हमला करता है जब उसे खतरा महसूस होता है। इस घटना में न तो शेर को पता था कि वहां इंसान है और न ही चौकीदार को अंदाजा था कि वहां शेर है। दोनों ही अचानक आमने-सामने आ गए और डर के मारे भाग गए। चौकीदार ने चिल्लाकर शेर को डराने की कोशिश की और शेर ने बिना देर किए वहां से दूरी बना ली।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसा रिएक्शंस
यह अनोखा और मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर कमल नसित ने अपने अकाउंट @nasitkamal पर शेयर किया। सिर्फ एक दिन में इसे 46 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। उन्होंने वीडियो का कैप्शन लिखा,“आदमी और शेर का आमना-सामना।” वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में खूब मजेदार बातें लिखीं। किसी ने लिखा, “शेर का शेर से सामना हो गया।” तो किसी ने मजाक में कहा, “क्या शेर बनेगा रे तू?” एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, “आज पहली बार शेर शेर से डरा है,” जबकि किसी ने कहा, “शेर धोखे से डर गया होगा।” कुछ लोगों ने समझाया कि “शेर हमला करने से पहले सोचता है, अचानक मिलने पर वह भी घबरा सकता है।”