Viral Video: शिमला मिर्च काटते वक्त निकला जिंदा बिच्छू, लोग बोले- इंसान के जान की कोई कीमत नहीं है क्या?
Viral Video: वीडियो में महिला बता रही हैं कि वह रोज की तरह शिमला मिर्च की सब्जी बना रही थीं। उन्होंने एक ताजी दिखने वाली हरी शिमला मिर्च ली और उसे काटा। जब उन्होंने उसके टुकड़े प्लेट में रखे तो अचानक देखा कि उनमें से एक टुकड़े के बीच में कुछ अजीब सी चीज दिखी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर कई बार लजीज खानों की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कई बार फूड व्लॉगर्स कई तरह की लजीज रेसिपी शेयर करते हैं तो कभी कोई घरेलू नुस्खा साझा करते हैं। हालांकि, ऐसी वीडियो देखकर हैरानी नहीं होती है, बल्कि हैरानी तो तब होती है, जब इनमें कोई दिक्कत नजर आती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रसोई में खाना बनाते समय बेहद डरावने अनुभव से गुजरती है। इसे इंस्टाग्राम के फूड पेज पर साझा किया गया था। इस वीडियो को अब लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर हजारों प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में महिला बता रही हैं कि वह रोज की तरह शिमला मिर्च की सब्जी बना रही थीं। उन्होंने एक ताजी दिखने वाली हरी शिमला मिर्च ली और उसे काटा। जब उन्होंने उसके टुकड़े प्लेट में रखे तो अचानक देखा कि उनमें से एक टुकड़े के बीच में कुछ अजीब सी चीज दिखी। गौर से देखने पर पता चला कि वह एक छोटा बिच्छू है। महिला को पहले लगा कि वह मरा हुआ है, लेकिन जैसे ही उन्होंने उसे चाकू से हल्के से छुआ तो वह अचानक हिलने लगा। यह देख वह घबरा गईं और तुरंत कैमरे से यह वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया।
विज्ञापन विज्ञापन
शिमला मिर्च में निकला जिंदा बिच्छू
वीडियो में महिला कहती हैं, “देखिए क्या निकल आया बिच्छू यानी स्कॉर्पियन।” वह चाकू से उसकी ओर इशारा करते हुए बताती हैं कि यह बिच्छू जिंदा है और बेहद जहरीला और खतरनाक हो सकता है। उन्होंने सभी से सावधानी बरतने की अपील की और बताया कि यह अनुभव उनके लिए बहुत ही डरावना था।
वीडियो देखकर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
महिला ने यह भी बताया कि फलों और सब्जियों में कीड़े-मकोड़े निकलना नई बात नहीं है, लेकिन इस तरह का अनुभव उन्होंने पहली बार किया है। उन्होंने अंदाजा लगाया कि मिर्च के नीचे के हिस्से में शायद कोई छोटा सा छेद रहा होगा, जिससे वह बिच्छू अंदर चला गया होगा और काटे जाने तक वहीं छिपा रहा। महिला ने इसे “बहुत ही अनएक्सपेक्टेड और डरावना” अनुभव बताया। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं। एक यूजर ने लिखा, “ये तो बहुत डरावना है! अब सब्जियां इस्तेमाल करने से पहले दस बार देखना पड़ेगा।” एक और कमेंट था, “बरसात का मौसम आ रहा है, कीड़े-मकोड़े ज्यादा निकलते हैं। इसलिए बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।” सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि यह घटना एक बार फिर सब्जियों और फलों की सफाई और जांच की अहमियत को सामने लाती है। अक्सर लोग सब्जियों को बिना ध्यान दिए बस धोकर काट लेते हैं, लेकिन इस वीडियो ने साबित कर दिया कि छोटी सी लापरवाही कभी-कभी खतरनाक साबित हो सकती है।