फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A girl was taking a ride with her boyfriend on a scooter when her father came from behind Viral Post

Viral Post: स्कूटी पर बॉयफ्रेंड के साथ सैर सपाटा कर रही थी लड़की, तभी पीछे से आ गए पापा, फिर जो हुआ...

Sun, 26 Oct 2025 11:09 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 26 Oct 2025 11:09 AM IST
सार

Viral Post: लड़की ने बताया कि वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ शहर के एक नए कैफे में जा रही थी। उसे लगा कि उसके पापा ड्यूटी पर होंगे। इसलिए उसने बिना झिझक बॉयफ्रेंड के साथ स्कूटी ली और निकल पड़ी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन
A girl was taking a ride with her boyfriend on a scooter when her father came from behind Viral Post
स्कूटी पर बायफ्रेंड के साथघूम रही थी लड़की - फोटो : freepik.com

विस्तार

कई बार जिंदगी में ऐसे पल आ जाते हैं, जो याद बनकर हमेशा साथ रह जाते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया एक 19 साल की लड़की के साथ हुआ, जिसने अपनी कहानी रेडिट पर शेयर की। इस पोस्ट ने इंटरनेट पर खूब ध्यान खींचा क्योंकि इसमें शर्मिंदगी, डर और थोड़ा सा ह्यूमर, सब कुछ था। सबसे खास बात ये रही कि लड़की के पापा खुद पुलिस में हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
लड़की ने बताया कि वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ शहर के एक नए कैफे में जा रही थी। उसे लगा कि उसके पापा ड्यूटी पर होंगे। इसलिए उसने बिना झिझक बॉयफ्रेंड के साथ स्कूटी ली और निकल पड़ी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। रास्ते में जब उसने अचानक पीछे मुड़कर देखा तो उसके होश उड़ गए। पीछे उसके पापा बाइक पर आ रहे थे।
विज्ञापन


पापा ने बेटी को बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ा
वो बताती है कि उसने तुरंत बॉयफ्रेंड से स्कूटी रोकने को कहा। कुछ ही देर में उसके पापा उनके पास पहुंच गए। उस वक्त माहौल बहुत असहज था। लेकिन पापा ने गुस्सा दिखाने की बजाय बहुत शांत लहजे में बात की। उन्होंने पहले उस लड़के से उसका नाम, पढ़ाई और पता पूछा। फिर अपनी बेटी की तरफ मुड़कर कहा, “अब तुम्हारे पास दो विकल्प हैं, या तो तुम इसके साथ कैफे जाओ या मेरे साथ घर चलो।” लड़की बताती है कि उसने बिना कुछ कहे घर जाने का फैसला किया और पिता के साथ घर लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
घर पहुंचने के बाद पापा ने इस घटना को लेकर कुछ नहीं कहा। उन्होंने किसी को कुछ बताया भी नहीं। बस खामोशी छाई रही। अब लड़की सोच में पड़ गई कि जब अगली बार पापा इस बारे में बात करेंगे तो उसे क्या कहना चाहिए। सच बताना कि वो लड़का उसका बॉयफ्रेंड है या फिर झूठ बोल देना कि वो सिर्फ एक दोस्त था और दोनों दोस्तों के साथ मिलने जा रहे थे। कमेंट्स में लोगों ने लड़की को कई मजेदार और अजीब सलाहें दीं। किसी ने कहा कि वह पापा से कह दे कि वो लड़का उसका बॉयफ्रेंड नहीं बल्कि रैपिडो राइडर था। इस पर लड़की ने हंसते हुए जवाब दिया कि वह टियर 3 सिटी में रहती है, जहां रैपिडो जैसी सर्विस का नामोनिशान भी नहीं है। वहीं, एक यूजर ने मजाक में लिखा कि शायद अंकल अभी शांत हैं, लेकिन अंदर से वो ‘ज्वालामुखी’ हैं जो फटने का सही वक्त ढूंढ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed