फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   a giant python seen climbing a tree in the forests of africa

Viral Video: यहां पेड़ पर चढ़ता दिखा विशालकाय सांप, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Mon, 12 May 2025 07:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 12 May 2025 07:30 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह अजगर अपनी लंबे और शक्तिशाली शरीर के साथ पेड़ के तने को जकड़ते हुए ऊपर की तरफ बढ़ रही है। इस अजगर की लंबाई संभवत: 15 से 20 फीट के बीच हो सकती है।

विज्ञापन
a giant python seen climbing a tree in the forests of africa
यहां पेड़ पर चढ़ता दिखा विशालकाय सांप, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे - फोटो : X@Sheetal2242

विस्तार

Viral Video: दक्षिण अफ्रीका के जंगल का एक वीडियो सामने आया है। इसने लोगों को हैरान कर दिया है। इसके साथ ही यह रोंगटे खड़े करने वाला है। वीडियो में एक विशालकाय अजगर को पेड़ पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा नजारा बेहद रोमांचक है। 

विज्ञापन


यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में जानकारी दी गई है कि यह नजारा दक्षिण अफ्रीका के जंगली इलाके का है। जहां एक विशालकाय अजगर पेड़ की टहनियों पर चढ़ते दिखा। 
विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह अजगर अपनी लंबे और शक्तिशाली शरीर के साथ पेड़ के तने को जकड़ते हुए ऊपर की तरफ बढ़ रही है। इस अजगर की लंबाई संभवत: 15 से 20 फीट के बीच हो सकती है। दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में अक्सर ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, लेकिन इसे इतने पास से देखना और कैमरे में कैद करना हैरान करने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Science News: भारत के पास समुद्र में आसमान से ये क्या गिरा? रूस से है इसका संबंध

वीडियो में दिख रहा अजगर अफ्रीकन रॉक पायथन (African Rock Python) हो सकता है। यह दक्षिण अफ्रीका में पाया जाने वाला सबसे बड़ा सांप है। इस प्रजाति को अपनी शिकार करने की क्षमता और शक्तिशाली पकड़ के लिए जाना जाता है। 

Viral Video: आर्टिस्ट ने कलाकारी से जीत लिया लोगों का दिल, वायरल वीडियो को देखकर खूली रह जाएंगी आपकी आंखें

अफ्रीकन रॉक पायथन आमतौर पर जमीन पर रहना पसंद करते हैं। हालांकि, यह पेड़ों पर भी चढ़ सकते हैं। खासकर जब वह शिकार की तलाश में होते हैं या किसी खतरे से बचना चाहते हैं। 
वीडियो को एक्स पर @Sheetal2242 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और करीब दो हजार लोगों ने लाइक किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed