फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A child going to school got an electric shock and started struggling in the water Video goes viral on Internet

Viral Video: स्कूल जा रहा था बच्चा तभी लगा करंट, पानी में लगा छटपटाने, तभी जान की बाजी लगाकर शख्स ने किया बचाव

Tue, 22 Apr 2025 12:49 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 22 Apr 2025 12:49 PM IST
सार

School Boy Video Viral: अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाले वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि कलियुग के इस दौर में आज भी इंसानियत जिंदा है और जब कोई शख्स इंसानियत की मिसाल पेश करता है तो उसकी हर तरफ खूब तारीफ भी होती है।

विज्ञापन
A child going to school got an electric shock and started struggling in the water Video goes viral on Internet
स्कूल जा रहा था बच्चा तभी लगा करंट - फोटो : इंस्टाग्राम @khasi_chronicle

विस्तार

मौसम कब अपना रुख बदल ले यह कहना काफी मुश्किल है। पिछले दिनों तेज आंधी-तूफान और बारिश ने देश के कई राज्यों को बुरी तरह प्रभावित किया था, जिसमें जान की हानि भी हुई थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे भी वीडियो वायरल होते हैं, जिसे देख हमारी रूह कांप जाती है। अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाले वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि कलियुग के इस दौर में आज भी इंसानियत जिंदा है और जब कोई शख्स इंसानियत की मिसाल पेश करता है तो उसकी हर तरफ खूब तारीफ भी होती है। इस वीडियो को लोग दोस्तों में शेयर भी कर रहे हैं और उस शख्स की तारीफ भी कर रहे हैं, जिसने इस नेकी को अंजाम दिया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बच्चा पानी भरे सड़क पर गिर जाता है और तुरंत ही करंट की चपेट में भी आ जाता है। इसे देख थोड़ी देर तो कोई भी नहीं आता है, लेकिन थोड़ी देर बार एक शख्स अपनी जान की बाजी लगाकर बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश करता है।  शख्स जैसे ही देखता है कि लड़का करेंट की चपेट में आ गया है, वह तुरंत बाइक से उतरता है और लगातार बच्चे को बचाने का प्रयास करने लगता है। फिर वह उस तार को पीछे कर के बच्चे को तुरंत खींच लेता है और तार से अलग कर देता है। वहीं बाकी लोग चुपचाप वीडियो रिकॉर्ड करने में जुटे होते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Khasi Chronicle (@khasi_chronicle)




वीडियो को मिल रहा है लोगों का प्यार
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @khasi_chronicle अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस शख्स की खूब तारीफ भी कर रहे हैं और शख्स के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं और इसे लाइक भी कर रहे हैं। यही नहीं, इस वीडियो पर लोग शख्स की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

यूजर्स ने दी शानदार प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, "भाई, तुम तो असली हीरो हो। सच में यह बड़े दिल वालों की बात है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "भाई, आप चेन्नई के हीरो हैं।" एक और यूजर ने लिखा, "मुझे तो यही समझ में नहीं आता है कि पानी में करंट आने की स्थिति क्यों बनी? क्या आज की दुनिया में लोगों के जान की कोई कीमत नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed