{"_id":"690046e4122919424203efe8","slug":"a-cat-was-walking-on-an-electric-wire-it-felt-so-strong-that-the-electric-pole-caught-fire-video-goes-viral-2025-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: बिजली के तार पर चल रही थी बिल्ली, लगा इतनी जोर का करंट की पोल में भी लग गई आग, फिर जो हुआ...","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: बिजली के तार पर चल रही थी बिल्ली, लगा इतनी जोर का करंट की पोल में भी लग गई आग, फिर जो हुआ...
Tue, 28 Oct 2025 10:00 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:00 AM IST
सार
Viral Video: वीडियो में साफ दिखाई देता है कि बिल्ली बिन डरे, बड़े आराम से तार पर चल रही है. उसके हाव-भाव देखकर कोई भी कहेगा कि उसे जरा भी डर नहीं है, लेकिन जैसे ही वो बिजली के खंभे के पास पहुंचती है, अचानक तेज झटके के साथ आग भड़क जाती है।
विज्ञापन
बिल्ली को लगा करंट
- फोटो : X@abeyaaaaaar
विस्तार
सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो तो रोज ही देखने को मिल जाते हैं, कभी कोई अपनी हरकतों से हंसा देता है तो कभी किसी की समझदारी देखकर दंग रह जाना पड़ता है, लेकिन इन दिनों जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, उसने तो लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर ये हकीकत है या किसी एडिटिंग का कमाल। दरअसल इस वीडियो में एक बिल्ली बिजली के तार पर चलती नजर आती है और फिर जो होता है, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि बिल्ली बिन डरे, बड़े आराम से तार पर चल रही है. उसके हाव-भाव देखकर कोई भी कहेगा कि उसे जरा भी डर नहीं है, लेकिन जैसे ही वो बिजली के खंभे के पास पहुंचती है, अचानक तेज झटके के साथ आग भड़क जाती है। झटका इतना जोरदार होता है कि बिल्ली हवा में उछलकर नीचे गिर जाती है। अब यहां पर जो चीज सबसे ज्यादा चौंकाने वाली है, वो ये कि इतने जोरदार करंट के बावजूद बिल्ली को कुछ नहीं होता। वो नीचे गिरने के बाद भी बिल्कुल सही-सलामत दिखती है। इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए कि आखिर बिल्ली बची कैसे? किसी को तो लगा कि ये वीडियो एडिटेड है, तो किसी ने कहा कि बिल्ली के पास कोई सुपर पावर है।
विज्ञापन
Billu bhai ka yamraj k sath uthna baithna hai 😂 pic.twitter.com/EShQFWwQyN
— Rajat (@abeyaaaaaar) October 26, 2025
विज्ञापन
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @abeyaaaaaar नाम के यूजर ने शेयर किया है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन भी लिखा, “बिल्लू भाई का यमराज के साथ उठना-बैठना है।” बस फिर क्या था, 10 सेकंड का ये छोटा-सा क्लिप कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। अब तक इसे 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 2 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने लिखा, “भाई, बिल्ली ने अभी-अभी यमराज को हाय बोलकर वापसी की है।” दूसरे ने हंसते हुए कहा, “इसे कहते हैं शॉक थेरेपी, वो भी बिना डॉक्टर के इलाज।” वहीं किसी ने मजाक में लिखा, “अब तो ये बिल्ली सर्टिफाइड इलेक्ट्रिशियन बन गई है।” हालांकि कुछ लोगों को ये वीडियो नकली लगा, उनका कहना है कि अगर बिल्ली को सच में इतना तेज करंट लगा होता तो वो बच नहीं सकती थी। कुछ यूजर्स ने लिखा कि ये वीडियो एडिटेड है और इसमें विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन फिर भी ज्यादातर लोग इसे देखकर हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।