फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A Bihari boy wearing a towel went out to sell Bhelpuri on the streets of London Video goes Viral on Internet

Viral Video: लंदन की सड़कों पर गमछा ओढ़कर समोसा बेचने निकला बिहारी लड़का, फिरंगी भी खाकर हुए गदगद

Wed, 01 Oct 2025 10:55 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 01 Oct 2025 10:55 AM IST
सार

Viral Video: लंदन से हाल ही में एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
A Bihari boy wearing a towel went out to sell Bhelpuri on the streets of London Video goes Viral on Internet
लंदन की सड़कों पर लड़के ने बेचा समोसा - फोटो : इंस्टाग्राम @biharisamosa.uk

विस्तार

अगर भारत की शाम की चाय के साथ किसी स्नैक का नाम सबसे पहले लिया जाता है तो वह है समोसा। तिकोने आकार का यह छोटा-सा व्यंजन सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अब पूरी दुनिया में लोगों के दिल पर राज कर रहा है। इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ चुकी है कि विदेशों में भी इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। लंदन से हाल ही में एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
लंदन में एक फूड स्टॉल है जिसका नाम है ‘घंटावाला बिहार’। इसके दो आउटलेट्स शहर में मौजूद हैं और ये ब्रांड इन दिनों खास चर्चा में है। वजह यह है कि इसके मैनेजर ने ग्राहकों को दुकान पर आने का इंतजार करने के बजाय खुद सड़कों पर जाकर समोसे बेचने का तरीका अपनाया है। यही अलग अंदाज लोगों को खूब भा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bihari Samosa UK (@biharisamosa.uk)




गमछा ओढ़कर लंदन की सड़कों पर बेचा समोसा
वायरल वीडियो में देखा गया कि यह मैनेजर बस स्टॉप, पार्क और चाय की दुकानों के बाहर जाकर लोगों को बिहारी समोसा ऑफर करता है। वह मजाकिया अंदाज में कहता भी है, “तुम्हें कभी नहीं पता चलेगा कि मैं अगली बार कहां आ जाऊंगा।” यह बात सुनकर लोग हंसते भी हैं और चौंकते भी। इस बीच वीडियो में एक और दिलचस्प चीज नजर आई। एक विदेशी युवक अपनी नई चमचमाती टेस्ला कार में बैठकर चाव से समोसा खाता दिखा। यह नजारा लोगों को और भी आकर्षित कर गया।

यह है पूरी कहानी
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो @biharisamosa.uk नाम से शेयर किया गया है। लोग इसे देखकर लगातार कमेंट कर रहे हैं। ब्रिटेन में रह रहे भारतीय प्रवासी तो इसे देखकर बेहद खुश हैं क्योंकि उन्हें अपने देश का असली स्वाद मिल रहा है। वहीं, स्थानीय ब्रिटिश नागरिक और दूसरे विदेशी भी इस अनोखे तड़के का आनंद ले रहे हैं। अगर इसकी जड़ों की बात करें तो घंटावाला समोसा की कहानी बहुत पुरानी है। पिछले पचास वर्षों में यह ब्रांड लगातार बढ़ा है। अब भारत के अहमदाबाद शहर में इसके दो आउटलेट मौजूद हैं। एक चांदखेड़ा और दूसरा अंकुर चार रास्ता पर। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग घर जैसा स्वाद लेने पहुंचते हैं। यही परंपरा अब लंदन तक जा पहुंची है। कुल मिलाकर घंटावाला समोसा सिर्फ एक खाने की चीज नहीं रह गया है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और स्वाद का ऐसा हिस्सा बन चुका है जो दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed