फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डरावने दैत्यों वाला 500 साल पुराना वो रहस्यमय पार्क, जो सदियों से है वीरान

Tue, 17 Dec 2019 09:55 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 17 Dec 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
500 years old mysterious park of terrible monsters sacro bosco
रहस्यमय पार्क - फोटो : Social media

बच्चों और बड़ों का दिल बहलाने के लिए दुनिया भर में अम्यूजमेंट पार्क बनाए जाते हैं। ऐसा पहला पार्क बीसवीं सदी में यानी 1946 में बना था। इसके बाद दुनिया भर में सबसे ज्यादा मशहूर डिज्नीलैंड को 1955 में शुरू किया गया था। आपको ऐसा लगेगा कि ये चलन नया है, मगर ऐसा है नहीं। इटली में एक ऐसा बागीचा है, जो अजीबो-गरीब शक्लों वाले बुतों का खजाना है। इसे करीब पांच सौ साल पहले बनवाया गया था।

500 years old mysterious park of terrible monsters sacro bosco
सार्को बोस्को - फोटो : Social media

इसे सार्को बोस्को यानी पवित्र जंगल के नाम से जाना जाता है। ये इटली के शहर बोमार्जो में स्थित है, जो राजधानी रोम से करीब 92 किलोमीटर उत्तर में है। इस अजब किस्म के बागीचे को सोलहवीं सदी में इटली के मशहूर लड़ाके पियर फ्रांसेस्को विसिनो ओर्सिनी ने बनवाया था। 

500 years old mysterious park of terrible monsters sacro bosco
सार्को बोस्को - फोटो : Social media

उस दौर में करीने से कटे बागों का चलन था। जहां खूबसूरत, तराशे हुए हुस्न से लबरेज बुत लगाए जाते थे। हर ऐसे बाग को बहुत करीने से बनाया जाता था। उस दौर के बागों को इटली में पुनर्जागरण के दौर के बाग कहा जाता है। मगर सार्को बोस्को में उस दौर का कोई भी चलन नहीं दिखता। ओर्सिनी ने जो पार्क बनवाया, वहां उसने न तो जंगलों और झाड़ियों की काट-छांट की, न ही बाग में तराशे हुए बुत लगवाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
500 years old mysterious park of terrible monsters sacro bosco
सार्को बोस्को - फोटो : Social media

सार्को बोस्को में आपको इंसान की कलाकारी की अलग ही दुनिया देखने को मिलेगी। यहां तरह-तरह के राक्षसों के बुत बनाकर लगाए गए हैं। कहीं जल दैत्य है, कहीं उड़ने वाला घोड़ा रचा गया है तो कहीं विशालकाय कछुआ है। कुल मिलाकर सार्को बोस्को का माहौल बड़ा डरावना है। ये अपने दौर से एकदम अलग दैत्यों की दुनिया मालूम होता है। 

विज्ञापन
500 years old mysterious park of terrible monsters sacro bosco
सार्को बोस्को - फोटो : Social media

इसे बनवाने वाले इटली के योद्धा ओर्सिनी ने पूरे बाग को ऐसे ही भद्दे और डरावने बुतों से भरवा दिया था, लेकिन उसकी मौत के बाद इटली के लोगों ने राक्षसों के इस बाग में दिलचस्पी लेना बंद कर दिया। कई सदियों तक ये वीरान पड़ा रहा। इसकी देखभाल नहीं हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed