{"_id":"68621f44ceedc4429a0e6b41","slug":"5-people-were-doing-stunts-on-a-bike-police-immediately-recovered-all-the-extortion-money-video-viral-2025-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: एक बाइक पर 5 लोग कर रहे थे स्टंटबाजी, पुलिस ने तुरंत निकाल दी सारी रंगबाजी, देखें वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: एक बाइक पर 5 लोग कर रहे थे स्टंटबाजी, पुलिस ने तुरंत निकाल दी सारी रंगबाजी, देखें वीडियो
Mon, 30 Jun 2025 10:54 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 30 Jun 2025 10:54 AM IST
सार
Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पांच युवक एक बाइक पर सवार हैं और उनकी सवारी किसी आम सफर जैसी नहीं थी। बाइक चला रहा युवक सीट पर खड़ा होकर बाइक को तेजी से दौड़ा रहा था।
विज्ञापन
बाइक पर स्टंट करते दिखे युवक
- फोटो : एक्स
विस्तार
कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस वीडियो में पांच युवक एक ही बाइक पर सवार होकर इतने खतरनाक तरीके से स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं कि हर कोई हैरान रह गया। वीडियो के वायरल होते ही लोगों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली और अब पुलिस ने इन युवकों की इस स्टंटबाजी पर पूरी तरह रोक लगा दी है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी अतरंगी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पांच युवक एक बाइक पर सवार हैं और उनकी सवारी किसी आम सफर जैसी नहीं थी। बाइक चला रहा युवक सीट पर खड़ा होकर बाइक को तेजी से दौड़ा रहा था, जबकि बाकी चार युवक बाइक पर ऐसे अजीबोगरीब पोजीशन में बैठे थे जैसे किसी सर्कस का नजारा हो। उनमें से एक तो अपने दोस्त की गोद में उल्टा लेटकर खतरनाक स्टंट करता दिखाई दिया। ये सभी युवक सड़क पर इस तरह से हाथ फैला-फैला कर और बेपरवाही से बैठे थे जैसे ट्रैफिक के नियमों से इनका कोई लेना-देना ही न हो। देखकर लग रहा था कि ये लोग महज सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अपनी और दूसरों की जान से खेल रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई
वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने इस तरह की हरकत पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ये युवक न सिर्फ खुद के लिए बल्कि सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों के लिए भी खतरा बन गए थे। कई लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस ऐसे स्टंट करने वालों को पहले ही क्यों नहीं पकड़ती और सड़कों को सुरक्षित बनाने में ढिलाई क्यों बरती जा रही है। जैसे ही ये वीडियो पुलिस तक पहुंचा, उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया और फौरन कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने स्टंट करने वाले गिरोह के लीडर तीर्थ नाथ उर्फ रंगबाज को गिरफ्तार कर लिया। अब रंगबाज अपनी बेवजह की ‘हीरोपंती’ की सजा जेल में काट रहा है। इसके अलावा पुलिस ने बाकी चार युवकों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है और उनके खिलाफ खतरनाक स्टंट करने और ट्रैफिक कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सख्त होगी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हों, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। वहीं, सोशल मीडिया पर फेमस होने का सपना देखने वाले इन युवकों का ये ख्वाब अब जेल की सलाखों के पीछे टूट चुका है।