फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   5 lakh people gathered to see fake Shahrukh Khan people said how come all these people are so useless

Viral Video: नकली शाहरुख खान को देखने के लिए जुटी 5 लाख लोगों की भीड़, लोग बोले- ये सब इतने खलिहर कैसे हैं

Wed, 09 Jul 2025 10:20 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 09 Jul 2025 10:20 AM IST
सार

Viral Video: जानकारी के अनुसार यह हमशक्ल किसी इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचा था, जहां उसे देखकर भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ लोगों का दावा है कि उस जगह करीब 4 से 5 लाख लोग जमा हो गए थे, हालांकि इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
5 lakh people gathered to see fake Shahrukh Khan people said how come all these people are so useless
नकली शाहरुख को देखने के लिए जुटी भीड़ - फोटो : एक्स@rose_k01

विस्तार

शाहरुख खान का स्टारडम दुनियाभर में चर्चित है। उनके चाहने वालों की संख्या इतनी बड़ी है कि उनके जैसे दिखने वाले लोगों को भी जबरदस्त पहचान मिल रही है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें शाहरुख के हमशक्ल को देखकर लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बिल्कुल शाहरुख खान की तरह नजर आता है और उसके इर्द-गिर्द भारी भीड़ जमा है। लोग उस शख्स से हाथ मिलाने, उसे छूने और फोटो खिंचवाने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं। देखने वालों को यह भ्रम होने लगा कि सामने खुद किंग खान खड़े हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जानकारी के अनुसार यह हमशक्ल किसी इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचा था, जहां उसे देखकर भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ लोगों का दावा है कि उस जगह करीब 4 से 5 लाख लोग जमा हो गए थे, हालांकि इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में चारों ओर से लोगों की भीड़ उस हमशक्ल को घेरे हुए नजर आती है। लोग चिल्ला रहे हैं, हंस रहे हैं और उसके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची है। नजारा कुछ ऐसा है मानो कोई त्योहार मनाया जा रहा हो।
विज्ञापन

 

वीडियो पर यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो एक्स पर @rose_k01 नाम की यूजर द्वारा पोस्ट किया गया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, "शायद शाहरुख का बिछड़ा जुड़वां भाई अब मिल गया है।" वहीं एक और यूजर ने लिखा, "जहां लोग मुफ्त राशन के लिए मुश्किल से बाहर निकलते हैं, वहां एक नकली शाहरुख को देखने लाखों इकट्ठा हो जाते हैं। यही है भारत की सच्चाई।" कुछ लोगों ने इस भीड़ को बेरोजगारी की निशानी कहा, जबकि कई यूजर्स ने इसे शाहरुख खान की स्टार पावर का प्रमाण बताया। एक पोस्ट में व्यंग्य करते हुए लिखा गया, "यह वीडियो साबित करता है कि इंसानों को मूर्ख बनाना कितना आसान है।"

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग
यह पूरा वाकया एक बार फिर दर्शाता है कि भारत में सेलेब्रिटी कल्चर किस हद तक गहराया हुआ है। लोगों के लिए असली और नकली का फर्क मायने नहीं रखता, जब बात उनके पसंदीदा सितारे की हो। शाहरुख खान का यह हमशक्ल भले ही असली ना हो, लेकिन भीड़ की दीवानगी देखने लायक थी। यह वीडियो इस बात का सबूत है कि शाहरुख खान सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक जुनून बन चुके हैं, जिनकी झलक पाने को लोग कुछ भी करने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed