{"_id":"68e61ef8872c556061054a7d","slug":"2700-old-temple-found-in-muslim-country-turkey-with-sacred-cave-related-to-mother-goddess-2025-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Temple: तुर्किए में मिला देवी मां का मंदिर और पवित्र गुफा, 2700 साल है पुराना, वैज्ञानिकों ने किया ये खुलासा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Temple: तुर्किए में मिला देवी मां का मंदिर और पवित्र गुफा, 2700 साल है पुराना, वैज्ञानिकों ने किया ये खुलासा
Wed, 08 Oct 2025 01:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:52 PM IST
सार
Temple Found In Muslim Country: दुनियाभर में पुरातत्वविद और शोधकर्ता समय-समय पर नई खोज करते हैं। इनमें कई खोजें बेहद चौंकाने वाली होती हैं। अब इस बीच पुरात्वविदों ने मुस्लिम देश तुर्की में 2700 साल पुराना मंदिर खोजा है।
विज्ञापन
इस मुस्लिम देश में मिला देवी मां का मंदिर और पवित्र गुफा
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
Temple Found In Muslim Country: दुनियाभर में पुरातत्वविद और शोधकर्ता समय-समय पर नई खोज करते हैं। इनमें कई खोजें बेहद चौंकाने वाली होती हैं। अब इस बीच पुरात्वविदों ने मुस्लिम देश तुर्किए में 2700 साल पुराना मंदिर खोजा है। यह मंदिर आधुनिक डेनिजली शहर के पास मिला है। माना जा रहा है कि फ्रीजियन लोगों के समय इस मंदिर का निर्माण कराया गया है, जिनका इस इलाके में करीब 1200 से 650 ईसा पूर्व के बीच शासन था। फ्रीजियन साम्राज्य का सबसे मशहूर शासक मिडास रहा
विज्ञापन
पुरातत्वविदों का मानना है कि खोजा गया यह मंदिर मातृ देवी को समर्पित रहा होगा। इसके साथ ही एक पवित्र गुफा भी खोजी गई है। फ्रीजियन लोगों की एक प्रमुख देवी संभवतः प्रजनन क्षमता और प्रकृति से जुड़ी थीं, जिन्हें कई नामों से जाना जाता था। इनमें मैटेरन, माटर और साइबेले शामिल हैं। आइए जानते हैं कि पुरातत्वविदों ने इस खोज के बारे में क्या-क्या खुलासा किया है।
विज्ञापन
मंदिर में मिलीं मातृ देवी की मूर्तियां
ऐतिहासिक साक्ष्यों के मुताबिक, प्राचीन यूनानियों और रोमन जैसी दूसरी संस्कृतियों में भी मातृदेवी की पूजा होती थी। फ्रीजियन साम्राज्य के बाद भी उनका पंथ बढ़ता रहा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पामुक्काले विश्वविद्यालय में पुरातत्व के प्रोफेसर बिलगे यिलमाज कोलांसी ने बताया कि खोजे गए पवित्र स्थल में एक फ्रीजियन रॉक स्मारक, एक पवित्र गुफा और संरचनाओं के बीच जुड़वा पत्थर की मूर्तियां मिली हैं।
विज्ञापन
Viral Video: माता के मंदिर में चल रहा था यज्ञ, तभी वहां आ पहुंचे तीन शेर, फिर जो हुआ वो देखकर हर कोई है हैरान
हजारों साल पुराना है मंदिर
रिपोर्ट में बताया गया है कि चट्टान के ऊपरी भाग में मूर्तियां उकेरी गई हैं। कोलांसी ने कहा कि इस स्थल पर कई अर्घ्यदान पात्र और जल निकासी चैनल भी हैं। अर्घ्य देना यानी जल डालना, अक्सर प्राचीन सांस्कृतिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल किया जाता है। हिंदू धर्म में आज भी इसका बहुत ज्यादा महत्व है। कोलांसि ने पुष्टि की है कि यह स्थल करीब 2600 से 2800 साल पुराना है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में प्राचीन भूमध्यसागरीय कला की एमेरिटस प्रोफेसर लिन रोलर ने बताया कि तस्वीरों से यह स्थल फ्रीजियन काल की मेल खाता है।
Viral Video: चलती ट्रेन की छत पर दौड़ लगा रही थीं लड़कियां, गेम खेलने के चक्कर में फिसला पैर, मौत के घाट उतरीं
रोलर ने बताया है कि चट्टान में उकेरी गई दोहरी मूर्तियां बहुत घिसी हुई हैं, इसलिए अधिक जानकारी नहीं मिल रही है। हालांकि, अपनी वर्तमान स्थिति में भी यह मिडास सिटी और अन्य फ्रीजियन स्थलों पर पाई गई मूर्तियों के जोड़े की याद दिला रही हैं।