फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   ranji trophy final plate group winner bihar team over manipur in patna bihar news

Cricket News: सदी का सूखा खत्म, बिहार ने रणजी ट्रॉफी का फाइनल 568 रन से जीता; प्लेट ग्रुप के खिताब पर कब्जा

Mon, 26 Jan 2026 02:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 26 Jan 2026 02:14 PM IST
सार

Bihar News : वर्ष 2000 में झारखंड बंटवारे के बाद से बिहार में क्रिकेट सूख-सा गया था। 2018 में बीसीसीआई ने बिहार क्रिकेट को मान्यता दी। अब 2026 में बिहार की टीम ने रणजी ट्राॅफी का फाइनज जीत प्लेट ग्रुप के खिताब पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन
ranji trophy final plate group winner bihar team over manipur in patna bihar news
मणिपुर की बल्लेबाज बिहार के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप फाइनल में बिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले में बिहार ने मणिपुर को 568 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। विपिन सौरभ और सकीबुल गनी की शतकीय पारियों के बाद पियूष कुमार सिंह की नाबाद दोहरी शतकीय पारी के दम पर बिहार ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप फाइनल में इतिहास रच दिया। मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में बिहार ने मणिपुर को पूरी तरह दबाव में रखते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। गणतंत्र दिवस समारोह के बीच बिहारी खिलाड़ियों ने सदी का सूखा खत्म करते हुए प्लेट ग्रुप के रणजी मुकाबले का फाइनल अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

Republic Day: गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने क्या कहा? नीतीश कुमार ने सीएम हाउस में फहराया तिरंगा
विज्ञापन


पियूष सिंह 216 रन बनाकर नाबाद रहे
बिहार ने विपिन सौरभ (143) और सकीबुल गनी (108) की बदौलत पहली पारी में 522 रन बनाए थे। मणिपुर की टीम जवाब देने में कमजोर रही। उसके एक भी खिलाड़ी तीन अंकों को नहीं छू सके। कुल 264 रनों पर पहली पारी सिमट गई। बिहार की दूसरी पारी भी धाकड़ रही। इस बार पियूष कुमार सिंह ने नॉट आउट रहकर 216 रन बनाए। प्रताप ने 90 और खालिद ने 81 रनों की बड़ी पारी खेली। इससे बिहार ने दूसरी पारी में 505 रन बनाए। गेंदबाजों ने मणिपुर को दूसरी पारी में भी बांधे रखा। 195 रनों पर उसके सभी खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। इसी के साथ मोइनुल हक स्टेडियम में जश्न शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed