फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   omg 2 actor pankaj tripathi father banarasi tiwari passed away in belsand gopalganj bihar news in hindi

Pankaj Tripathi : सिनेमा के पर्दे पर पंकज त्रिपाठी की धूम, मगर घर में मातम; एक्टर के सिर से उठा पिता का साया

Mon, 21 Aug 2023 03:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 21 Aug 2023 03:15 PM IST
सार

Bihar News : ओह माय गॉड 2 के लिए इन दिनों चर्चा में रहे बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के घर में मातम छा गया है। एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता बनारसी तिवारी का सोमवार को निधन हो गया।

विज्ञापन
omg 2 actor pankaj tripathi father banarasi tiwari passed away in belsand gopalganj bihar news in hindi
अपने माता-पिता के साथ पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमा के पर्दे पर फिलहाल धूम मचा रही फिल्म ओह माय गॉड 2 के सबसे खास किरदार निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के घर सोमवार को एक झटके में मायूसी छा गयी। पंकज त्रिपाठी के पिता बनारसी तिवारी का निधन हो गया। पंकज बिहार के गोपालगंज से हैं। उनके पिता बनारसी तिवारी ने गोपालगंज के बेलसंड में आखिरी सांस ली। पंकज अपने पिता की टाइटल तिवारी की जगह अपने नाम के साथ त्रिपाठी लगाते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


रात 10 बजे गांव पहुंचे पंकज
पंकज त्रिपाठी के पिता बनारसी तिवारी की उम्र 98 साल थी। वह सरकारी शिक्षक थे और प्राचार्य के रूप में रिटायर हुए थे। गोपालगंज में वह अपनी पत्नी के साथ ही रह रहे थे। पंकज त्रिपाठी रात 10 बजे तक गोपालगंज में अपने गांव पहुंचेंगे और अंतिम क्रियाकर्म गांव से ही मंगलवार को शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज त्रिपाठी गोपालगंज के लिए हुए रवाना
पंकज के पिता बनारस त्रिपाठी का निधन उनके पैतृक गांव बलसंड में हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पंकज त्रिपाठी के पिता बनारस त्रिपाठी उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार के लोगों ने बनारस त्रिपाठी की मौत को लेकर ऑफिशियली स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि  "भारी मन से यह कंफर्म करना पड़ रहा है कि पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी अब नहीं रहे"। बनारस त्रिपाठी का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके करीबी परिवार के बीच किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी गोपालगंज स्थित अपने गांव के लिए निकल चुके हैं।

पिता चाहते थे डॉक्टर बनें पंकज 
 पंकज त्रिपाठी अपने पिता के काफी नजदीक थे। इसलिए पंडित बनारस तिवारी को मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी पसंद नहीं थी। 'ओएमजी 2' के एक्टर पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह अभिनय को अपना कैरियर बनायें। उनके पिता इनको डॉक्टर बनाना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed