फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bihar: RJD's big bet before Bihar elections, leader Sunil Sahu enters from Jharkhand, attacks BJP

Bihar: बिहार चुनाव से पहले राजद का बड़ा दांव, झारखंड से नेता सुनील साहू की एंट्री, भाजपा पर बोला हमला

Sun, 13 Jul 2025 09:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 09:02 PM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सामाजिक समीकरण साधते हुए झारखंड के तेली-साहू समाज के प्रभावशाली नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू को पार्टी में शामिल कराया है।

विज्ञापन
Bihar: RJD's big bet before Bihar elections, leader Sunil Sahu enters from Jharkhand, attacks BJP
झारखंड से नेता सुनील साहू की एंट्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक दलों ने सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति तेज कर दी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने झारखंड से तेली-साहू समाज के कद्दावर नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू को पार्टी में शामिल करा कर बड़ा सियासी दांव चला है। सुनील साहू के साथ समाज के सैकड़ों लोगों ने भी राजद की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


यह शामिली समारोह झारखंड में आयोजित हुआ, जिसमें बिहार के मोरवा से राजद विधायक रणविजय साहू स्वयं उपस्थित रहे। उनके साथ राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव, प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश यादव, झारखंड सरकार के श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव और प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजद में शामिल होते ही सुनील साहू ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि “भाजपा केवल वोट लेती है, लेकिन हमारे समाज को टिकट देने में हमेशा कंजूसी करती है। अब साहू समाज भाजपा के बहकावे में नहीं आएगा।” उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि वहां साहू समाज ने महागठबंधन को समर्थन देकर हेमंत सोरेन सरकार बनाई थी और अब वही जनसमर्थन बिहार में राजद को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील साहू ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की विचारधारा को साहू समाज के लिए हितकारी बताते हुए भरोसा जताया कि इस बार राजद ज्यादा से ज्यादा तेली-साहू समाज के उम्मीदवारों को टिकट देगा। राजद नेता संजय प्रसाद यादव ने कहा, “सुनील साहू जैसे नेता का पार्टी में आना यह साबित करता है कि लालू-तेजस्वी की विचारधारा लोगों को जोड़ रही है। इससे बिहार चुनाव में राजद को मजबूती मिलेगी।” प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा न केवल पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों की विरोधी है, बल्कि उन राज्यों के विकास में भी अड़ंगा डालती है जहां उसकी सरकार नहीं है।


वरिष्ठ नेता भोला यादव ने कहा कि तेली समाज को लंबे समय तक मनुवादी ताकतों ने दुत्कारा, लेकिन लालू यादव ने इन्हें सम्मान और ताकत दी। उन्होंने समाज से अपील की कि इस एकजुटता को चुनाव तक कायम रखा जाए। बिहार राजद के प्रधान महासचिव और विधायक रणविजय साहू ने कहा कि राजद ही वह मंच है जहां पिछड़े, दलित और गरीबों को सम्मान मिलता है। उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड में सुनील साहू साहू समाज को गोलबंद कर राजद को मजबूती प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed