जापानी दो पहिया वाहन निर्माता यामाहा की ओर से भारतीय बाजार में प्रीमियम सेगमेंट के तीन नए स्कूटर को अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि तीनों स्कूटर्स में क्या बदलाव किए गए हैं और अब किस कीमत पर इन्हें खरीदा जा सकता है।
लॉन्च हुए तीन स्कूटर
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : yamaha motor india
यामाहा की ओर से भारतीय बाजार में अपडेट के साथ तीन स्कूटर्स को लॉन्च किया गया है। कंपनी के फैसिनो और रे जेडआर स्कूटर पहले से बाजार में मौजूद हैं, लेकिन अब इन्हें अपडेट के साथ पेश किया गया है। दोनों ही स्कूटर 125 सीसी के प्रीमियम सेगमेंट में आते हैं। इसके अलावा कंपनी ने रे जेड आर का स्ट्रीट रैली 125 एफआई हाइब्रिड स्कूटर भी लॉन्च किया है।
यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
कितना दमदार इंजन
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : yamaha motor india
यामाहा की ओर से रे जेड आर, रे जेड आर का स्ट्रीट रैली और फैसिनो स्कूटर में 125 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। जिसे फ्यूल इंजेक्शन तकनीक और हाइब्रिड तकनीक के साथ लाया गया है। जिससे स्कूटर्स को 8.2 बीएचपी और 10.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
तीनों स्कूटर में जो इंजन दिया गया है वह ईथेनॉल-20 के लिए खासतौर पर अपडेट किए गए हैं साथ ही इनमें ओबीडी-2 सेंसर भी मिलेगा। जिससे रियल टाइम में इंजन की हेल्थ और अन्य जानकारियों को देखा जा सकेगा।
यह भी पढ़ें - Yamaha New Bikes: यामाहा ने भारत में लॉन्च की चार नई बाइक्स, जानें क्या हैं खूबियां और क्या होगी कीमत
कैसे हैं फीचर्स
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : yamaha motor india
यामाहा की ओर से नई हाइब्रिड रेंज में रे जेडआर, रे जेड आर का स्ट्रीट रैली और फैसिनो को वाई कनेक्ट एप से साथ ऑफर किया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक इसमें फ्यूल कंजम्प्शन, मालफंक्शन नोटिफिकेशन, रिवर्स डैशबोर्ड, राइडर रैंकिंग जैसे कई अन्य फीचर्स का उपयोग किया जा सकेगा। कंपनी ने हाल में ही चार बाइक्स को भी लॉन्च किया था जिनमें वाई कनेक्ट एप को भी ऑफर किया गया था।
यह भी पढ़ें - यामाहा की बाइक्स में मिलेंगे ये फीचर्स, जानें क्या है कीमत
मिलेंगे कलर ऑप्शन
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : yamaha motor india
फैसिनो 125 और रे जेडआर के डिस्क वैरिएंट को नए डार्क मैट ब्लू रंग में भी लॉन्च किया गया है। वहीं रे जेडआर स्ट्रीट रैली को मैट ब्लैक और डार्क ग्रे वर्मिलियन जैसे रंगों के साथ पेश किया है।
यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी