फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Yamaha FZS 2022 launched in india gets Dlx variant with LED blinkers yamaha bikes new model

Yamaha FZS 2022: यामाहा ने नए वैरिएंट के साथ लॉन्च की नई बाइक FZS-Fi, जानें कीमत और फीचर्स 

Mon, 03 Jan 2022 01:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 03 Jan 2022 01:53 PM IST
सार

Yamaha ने नए अपडेट्स के साथ नई 2022 FZS-Fi मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। 2022 FZS-Fi बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी स्टैंडर्ड तौर पर मिलती है।

विज्ञापन
Yamaha FZS 2022 launched in india gets Dlx variant with LED blinkers yamaha bikes new model
Yamaha FZS 2022 - फोटो : Yamaha

विस्तार

Yamaha ने नए अपडेट्स के साथ नई 2022 FZS-Fi मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,15,900 रुपये तय की है। लाइन-अप में एक नया Dlx वैरिएंट भी शामिल किया गया है, जिसकी कीमत 1,18,900 रुपये रखी गई है। 
विज्ञापन


ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
2022 FZS-Fi बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी स्टैंडर्ड तौर पर मिलती है और यह ब्लूटूथ से लैस 2021 मॉडल की तुलना में 1,000 रुपये अधिक महंगा है। नई बाइक में सिर्फ नया एलईडी टेल-लैंप दिया गया है। यह बाइक अब सिर्फ दो रंग विकल्पों में उपलब्ध है। जिसमें मैट ब्लू और मैट रेड रंग शामिल हैं। 
विज्ञापन

Yamaha FZS 2022 launched in india gets Dlx variant with LED blinkers yamaha bikes new model
Yamaha FZS 2022 - फोटो : Yamaha
फीचर्स
FZS-Fi Dlx में नया एलईडी टेल-लैंप भी मिलता है, यह एलईडी टर्न सिग्नल के साथ आता है। यामाहा का कहना है कि डीलरों द्वारा बिना किसी अतिरिक्त पैसे लिए इसे एक्सेसरी के रूप में लगाया जाएगा। Dlx वैरिएंट में एक्सक्लूसिव तौर पर नए ग्राफिक्स स्कीम, यूनिक कलर ऑप्शन और कलर्ड व्हील्स दिए गए हैं। Dlx वैरिएंट के तीन रंग विकल्पों में से दो में सीट कंट्रास्ट कलर में भी उपलब्ध है।

इंजन और पावर
बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं। बाइक में सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड 149cc इंजन मिलता है। यह इंजन 7,250 rpm पर 12.4 hp और 5500 rpm पर 13.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed