फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   white smoke coming out of bike and car know the reasons

Car Tips: वाहन से निकल रहा है सफेद धुआं तो हो जाएं सावधान, जानें किन वजहों से आती है यह समस्या

Wed, 12 Jun 2024 07:30 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 12 Jun 2024 07:30 PM IST
सार

कार या फिर बाइक से अगर सफेद धुआं निकल रहा है तो यह समस्या वाहन के लिए कितनी घातक हो सकती है। अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो इस खबर में जानिए क्या है गाड़ी से सफेद धुआं निकलने के बड़े कारण। 
 

विज्ञापन
white smoke coming out of bike and car know the reasons
Car Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

आप रोजाना सड़क पर निकलते हैं तो आप देखते होंगे सड़क पर किसी न किसी वाहन से सफेद और काला धुआं निकल रहा होता है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? अगर आप इस सवाल का जवाब नहीं जानते हैं तो आपको इस खबर में बढ़िया जानकारी मिल सकती है। कई लोग सोचते हैं कि कार से धुआं निकलना एक आम बात है और इसी वजह से अधिकतर लोग इस पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं। चलिए जानते हैं कि क्या है इसकी सही जानकारी। 

विज्ञापन

वाहन के लिए कितना खतरनाक है सफेद धुआं

अगर आपके वाहन से सफेद धुआं निकल रहा है तो गाड़ी के इंजन में कुछ दिक्कत हो सकती है। यह समस्या बड़ी या फिर छोटी भी हो सकती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में वाहन की इस परेशानी को जल्द से जल्द ठीक  करने के लिए वाहन की वजह को जानना होगा। अगर सफेद धुआं वाहन से काफी लंबे समय से निकल रहा है तो वाहन का इंजन जल्द ही खराब हो सकता है। दरअसल सफेद धुआं वाहन के बड़े खतरे की ओर संकेत देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन छोड़ता है भाप

अगर वाहन से सफेद धुआं से निकल रहा है तो इसके पीछे की वजह हो सकती है कि कई बार ठंड के चलते इंजन गर्म होने पर भाप छोड़ता है। इस वजह से भी कार के पीछे की तरफ से सफेद धुआं निकलता है। हालांकि, यह कुछ समय बाद बंद हो जाता है। 

विज्ञापन

कूलेंट का स्तर कम होना

वाहन के एग्जॉस्ट से सफेद धुएं का निकलना यह बताता है कि वाहन में कूलेंट का स्तर कम हो गया है। इसके साथ ही कूलेंट इंजन के दहन कक्ष में किसी तरह की लीकेज भी हो सकती है। अगर वाहन में ऐसी दिक्कत है तो यह एक बड़ी परेशानी है। इसके अलावा यह समस्या सिर गैसकेट में परेशानी और सिलेंडर हेड में ब्लॉकेज या फिर दरार के चलते भी हो सकती है। 

कूलिंग सिस्टम में दिक्कत

कार या फिर बाइक से सफेद धुआं निकलने के पीछे एक और वजह हो सकती है। वाहन का इंजन गर्म नहीं हो, इसके लिए हर वाहन में कूलिंग सिस्टम मिलता है। ऐसे में जब कूलिंग सिस्टम में हवा भर जाती है तो भी वाहन से सफेद धुआं निकलता है। इसके साथ ही जब कूलेंट सही तरीके से वाहन में कूलिंग सर्कुलेट नहीं कर पाता है तो भी हेड गेसकेट में दिक्कत हो सकती है। 

वाहन ओवरहीटिंग की समस्या

वाहन जब बहुत अधिक तपने लगता है तो भी वाहन के एग्जॉस्ट से सफेद धुआं निकलता है। अगर कूलेंटका स्तर कम होगा और साथ ही कूलेंट में लीकेज होगी तो फिर वाहन का गर्म होना लाजमी है। ऐसे में सभी दिक्कतों की वजह से एग्जॉस्ट से सफेद धुआं निकलता है। इस तरह की समस्या अक्सर इंजन वैक्यूम में कम प्रेशर की वजह से भी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed