{"_id":"656583c6c7f482389b0062a6","slug":"when-you-want-to-buy-a-new-bike-keep-these-things-in-mind-your-favorite-motorcycle-will-come-home-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bike Care Tips: जब घर लानी हो अपनी पसंदीदा बाइक, तो रखें किन बातों का ध्यान, जानें सबकुछ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bike Care Tips: जब घर लानी हो अपनी पसंदीदा बाइक, तो रखें किन बातों का ध्यान, जानें सबकुछ
Tue, 28 Nov 2023 12:07 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:07 PM IST
सार
अगर आप भी अपने लिए नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं, तो किन बातों का ध्यान रखते हुए अपने लिए एक बेहतरीन बाइक को खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय बाजार में कई कंपनियों की ओर से बाइक्स को ऑफर किया जाता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति अपने लिए नई बाइक खरीदने का मन बनाता है तो कई विकल्प होने के कारण सही बाइक खरीदने में परेशानी होती है। हम इस खबर में आपको ऐसी जानकारी बता रहे हैं, जिनको ध्यान में रखकर पसंदीदा बाइक को खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
अपनी जरुरत समझें
जब भी अपने लिए नई बाइक खरीदने का मन बनाएं, तो उसके पहले अपनी जरुरत को सही से समझना चाहिए। अगर आपको बाइक से रोजाना 70 से 80 किलोमीटर चलना है, तो आपके लिए कम एवरेज वाली बाइक सही नहीं होगी। इसकी जगह आप अपने लिए ज्यादा एवरेज देने वाली बाइक को खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक पर लंबे सफर की कर रहे हैं तैयारी, तो करें जरूर करें ये जांच, बिना परेशानी होगा सफर
विज्ञापन
रखरखाव में हो कम खर्च
जब भी बाइक को खरीदने जाएं तो उसके पहले इस बात का ध्यान रखें कि बाइक खरीदने के बाद उसका रखरखाव सही तरह से करना काफी मुश्किल काम होता है। इसलिए ऐसी बाइक का चुनाव करें जिसके पार्ट्स कंपनी के अलावा बाजार में आसानी से मिल पाएं। कई बार लोग ऐसी बाइक खरीद लेते हैं, जिनके पार्ट्स महंगे भी होते हैं और आसानी से बाजार में नहीं मिल पाते।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: दो पहिया वाहनों के किस फीचर से सुरक्षित होता है सफर, जानें कैसे कम होते हैं हादसे
कुछ बाइक्स को करें शॉर्टलिस्ट
एक बार अपनी जरुरत और रखरखाव को ध्यान में रखते हुए कुछ बाइक्स को छांट लें। जिसके बाद उन बाइक्स की कीमत, फीचर्स, सेफ्टी आदि पर जानकारी जुटाएं। शोरूम पर उन बाइक्स की डिलीवरी का समय, फाइनेंस के विकल्प, कलर आदि की जानकारी लें। इसके बाद ही बाइक्स को खरीदने की ओर आगे बढ़ें।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ
करें टेस्ट ड्राइव
किसी भी बाइक को खरीदने से पहले उस बाइक की टेस्ट ड्राइव जरूर लें। ऐसा करके आप यह अंदाजा ले पाएंगे कि जिस बाइक को आप पसंद करते हैं, वह आपके लिए कितनी सही रहेगी। अगर टेस्ट ड्राइव में आपको बाइक पसंद आ जाए तो उसे खरीदने के लिए शोरूम पर बात करें।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें