{"_id":"67a9aca7ff6cd3e46e02b92b","slug":"what-is-the-difference-between-commuter-adventure-sports-and-cruiser-bikes-know-here-2025-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bike Types: कम्यूटर, एडवेंचर, स्पोर्ट्स और क्रूजर बाइक्स में क्या है अंतर? खरीदने से पहले जान लें जरूरी बातें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bike Types: कम्यूटर, एडवेंचर, स्पोर्ट्स और क्रूजर बाइक्स में क्या है अंतर? खरीदने से पहले जान लें जरूरी बातें
Mon, 10 Feb 2025 01:08 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:08 PM IST
सार
किसी को कम्यूटर बाइक पसंद होती है, तो किसी को स्पोर्ट्स बाइक। कोई क्रूजर बाइक पर फिदा होता है तो कई लोग एडवेंच बाइक में शान की सवारी करते हैं। आखिर इन अलग-अलग तरह की बाइक्स में क्या अंतर है, यहां जानिए।
विज्ञापन
बाइक मुख्य तौर पर 4 प्रकार के होते हैं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में कई तरह के ऑप्शन्स मौजूद हैं। लेकिन बाइक सेगमेंट को समझना बेहद जरूरी है, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही बाइक चुन सकें। आमतौर पर मोटरसाइकिल को चार प्रमुख कैटेगरी में बांटा जाता है—कम्यूटर, एडवेंचर, स्पोर्ट्स और क्रूजर। आइए जानते हैं इन चारों बाइक्स में क्या अंतर है और कौन-सी बाइक किसके लिए सही रहेगी।
विज्ञापन
कम्यूटर बाइक (Commuter Bike)
Hero Splendor+ XTEC
- फोटो : Hero Motocorp
कम्यूटर बाइक्स उन लोगों के लिए होती हैं, जो रोजमर्रा के सफर में एक किफायती और आरामदायक विकल्प चाहते हैं। ये बाइक वजन में हल्की होती हैं, माइलेज अच्छा होता है और इनका रखरखाव भी कम खर्चीला होता है। यह आमतौर पर 100cc से 160cc इंजन क्षमता के साथ आती हैं। हीरो स्प्लेंडर, होंडा शाइन और बजाज प्लेटिना जैसी बाइक्स इस कैटेगरी में आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एडवेंचर बाइक (Adventure Bike)
Royal Enfield Scram 440
- फोटो : Royal Enfield
एडवेंचर बाइक्स को हाईवे टूरिंग और ऑफ-रोडिंग के लिए पसंद किया जाता है। इन बाइक्स में दमदार इंजन, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और मजबूत सस्पेंशन मिलता है, ताकि यह किसी भी तरह के रास्ते पर आसानी से चल सके। इनकी इंजन क्षमता आमतौर पर 200cc से 1200cc या उससे ज्यादा होती है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन, केटीएम 390 एडवेंचर और BMW GS सीरीज जैसी बाइक्स इस कैटेगरी में आती हैं।
स्पोर्ट्स बाइक (Sports Bike)
2024 Yamaha R15M Monster Energy MotoGP Edition
- फोटो : Yamaha
स्पोर्ट्स बाइक्स हाई-स्पीड और पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन की जाती हैं। इनमें एयरोडायनामिक बॉडी, तेज एक्सेलेरेशन और बेहतरीन ब्रेकिंग सिस्टम होता है। आमतौर पर इनकी इंजन क्षमता 150cc से 1000cc या उससे ज्यादा होती है। TVS अपाचे RR 310, यामाहा R15 और कावासाकी निंजा इस सेगमेंट में शामिल हैं।
क्रूजर बाइक (Cruiser Bike)
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : Royal Enfield
क्रूजर बाइक्स लंबी और आरामदायक राइडिंग के लिए बनाई जाती हैं। इनमें लो सीट हाइट, बड़ा इंजन और आरामदायक राइडिंग पोजीशन होता है। यह बाइक्स आमतौर पर 300cc से 1800cc इंजन के साथ आती हैं। हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750, रॉयल एनफील्ड मेटेओर 350 और बजाज एवेंजर इस कैटेगरी में आती हैं।